• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, October 23, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

ट्रंप की ट्रेड डील पर किसानों का अल्टीमेटम, 100 से अधिक संगठन आंदोलन को तैयार

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
in Hindi News
0
ट्रंप की ट्रेड डील पर किसानों का अल्टीमेटम, 100 से अधिक संगठन आंदोलन को तैयार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली | Mob: 9540156885

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने भारतीय किसान संगठनों की चिंता बढ़ा दी है। देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले नई दिल्ली में हुई 100 से अधिक किसान संगठनों की बैठक में सर्वसम्मति से चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने भारतीय किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली ट्रेड डील के मसौदे पर हस्ताक्षर किए, तो देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि भारत और अमेरिका ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच गए हैं और यह समझौता पहले हुए समझौतों से अलग होगा। इसी बयान के बाद किसान संगठनों ने संभावित समझौते पर सतर्क निगरानी रखने का फैसला किया।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी को अहम जिम्मेदारी

गुरुद्वारा रकाबगंज परिसर में आयोजित बैठक में हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सरकार के फैसलों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर आपातकालीन निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। किसान नेता वी. एम. सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्य विश्वात्मा भरत गांधी ने सभी आंदोलनों को एक साझा मंच पर लाने की अपील की। उन्होंने मोर्चे को लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से संचालित करने तथा निर्णय प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।

RelatedPosts

कविता – ज़िंदगी का गणित

कविता – मन की छलनी से नफ़रत, ईर्ष्या छान दीजिए

मिशन नशामुक्त भारत @ 31 दिसंबर 2029 -नशा माफियाओं की उलटी गिनती शुरू! नेटवर्क होगा ध्वस्त ? एनडी पीएस एक्ट 1985 पीआईटीएनडीपीएस कानून 1988 और पीएमएलए कानून 2002 का होगा निर्णायक प्रहार! -हर पुलिस थाने की जवाबदेही तय हुई तो टूटेगी ड्रग माफियाओं की कमर? – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

किसान-मजदूर संगठनों से संवाद की तैयारी

बैठक में महाराष्ट्र उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. जी. कोलसे-पाटिल सहित कुछ अन्य लोगों को विभिन्न किसान एवं मजदूर संगठनों से संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे आंदोलन, ईवीएम के विरोध और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सत्ता परिवर्तन के लिए चलाए जा रहे आंदोलनों से संवाद स्थापित करने हेतु तीन प्रतिनिधिमंडल गठित करने का निर्णय लिया गया।

कई राज्यों में होंगी संगठनात्मक बैठकें

देश बचाओ मोर्चा और विभिन्न आंदोलनों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए सभी राज्यों में कम-से-कम एक बैठक आयोजित की जाएगी। इनमें मोर्चा की कोर कमेटी के अधिक-से-अधिक सदस्य शामिल होंगे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मणिपुर, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में किसान बचाओ मोर्चा की बैठकों की तारीखें और संयोजकों के नाम तय कर दिए गए हैं।

प्रमुख किसान नेता और अधिवक्ता रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता पंजाब के बठिंडा जिले के किसान नेता जसबीर सिंह भट्टी ने की। संचालन किसान नेता वी. एम. सिंह और गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता महमूद प्राचा, भानु प्रताप सिंह, बलराज सिंह मलिक सहित कई प्रमुख लोग और किसान नेता उपस्थित रहे।

00604621 3ce4 4a60 91a8 603122721ac9

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – ज़िंदगी का गणित

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
2

ज़िंदगी के गणित में मेहनत का बड़ा स्थान होता है,लगन से सींचा हर सपना एक दिन आसमान होता है।ईमानदारी की...

कविता – मन की छलनी से नफ़रत, ईर्ष्या छान दीजिए

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
2

ख़ुश रहना है तो मन को,प्रेम का घर बनाइए,ग़ुस्से और जलन को मन से दूर भगाइए।चिंताओं की धूल को,विश्वास से...

मिशन नशामुक्त भारत @ 31 दिसंबर 2029 -नशा माफियाओं की उलटी गिनती शुरू! नेटवर्क होगा ध्वस्त ? एनडी पीएस एक्ट 1985 पीआईटीएनडीपीएस कानून 1988 और पीएमएलए कानून 2002 का होगा निर्णायक प्रहार! -हर पुलिस थाने की जवाबदेही तय हुई तो टूटेगी ड्रग माफियाओं की कमर? – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
2

गृहमंत्री की दोटूक ललकार : भारत का महालक्ष्य ! मिशन 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त भारत ! -क्या बचेगी ड्रग...

दीपोत्सव से पहले नगर निगम चलाएगा मां सरयू स्वच्छता महाअभियान

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
4

24 से शुरू होगा एक सप्ताह का विशेष स्वच्छता अभियान, 31 को सरयू के घाटों पर जुटेंगे शहरवासीमहेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।...

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने किया रामलला का दर्शन पूजन

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार अयोध्या पहुंचे।अयोध्या पहुंचकर उन्होंने राम मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन किया। दर्शन...

महापौर महन्थ गिरीश पति त्रिपाठी ने की सीएम योगी से मुलाकात

by Page 3 News International Desk
October 23, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकात, दीपोत्सव...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Sep    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.