महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर मंदिर निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में गठित एसआईटी की सराहना करते हुए सरकार की तत्परता को महत्वपूर्ण बताया।
कहा कि 24 घंटे के भीतर एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
सरकार ने एसआईटी से एक सप्ताह में प्रारंभिक और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट मांगी है।
जांच समिति की संस्तुतियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर परिसर के चारों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबी आधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 वॉच टावर भी बनाए जा रहे हैं।
बाउंड्री वॉल और वॉच टावर निर्माण का कार्य इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है, लक्ष्य अगस्त 2026 तक पूरा करना है।
राम मंदिर की फसाड लाइट 15 अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है, जबकि राम कथा संग्रहालय में 20 गैलरियों की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।