महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का हमला।
एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा।
कहा—सरकार भले ही इन लोगों को बचा ले, लेकिन यह प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इससे अयोध्या की छवि कलंकित हुई है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार सदन में इस मुद्दे को उठाया और प्रधानमंत्री से भी जांच को लेकर अपेक्षा की।
धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, कोई न कोई शक्ति सामने आती है।
दावा किया कि जिम्मेदार लोग बचेंगे नहीं और समय आने पर उन्हें सजा मिलेगी।
अंबेडकरनगर में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की माता के निधन पर अवधेश प्रसाद ने दुख जताया।
उन्होंने कहा कि मृतका ने उन्हें दो बार आशीर्वाद दिया था और अपने हाथों से भोजन भी कराया था।
मौत को लेकर पुलिस की ओर से हार्ट अटैक बताए जाने पर उन्होंने सवाल उठाए।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि उसके मुंह में कपड़े ठूँसे गए थे उसके आभूषण भी गायब हैं
कहा कि घटना को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष जांच कर पूरे रहस्य का खुलासा होना चाहिए।
अवधेश प्रसाद ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और इलाके में शांति का माहौल कायम करने की मांग की।