राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने किया सम्मानित
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या- श्री अयोध्या धाम एच.आर. पैलेस, दर्शन नगर, अयोध्या धाम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर महिला कल्याण में कार्यरत व पत्रकार स्मिता सहाय श्रीवास्तव एवं दीप सहाय को राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से नगर विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता ने सम्मानित किया l विधायक अयोध्या श्री गुप्ता नें इनके समाज हित के कार्यो की सराहना करते हुए दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना कीl कार्यक्रम के आयोजन आकाश गुप्ता व राजेश चौबे ने बताया कि दंपति जोड़ी के द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के कार्य किए जाते रहे हैंl
महिला सशक्तीकरण,रक्तदान, निशुल्क भोजन, शिक्षा, सामाजिक सरोकारों की ख़बरें समेत हर जगह ये हमेशा सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं l इनके सामाज हित के कार्यो को देखते हुए हमारी संस्था इनको सम्मानित करती हैl
इस अवसर पर विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, विधायक हरेया अजय सिंह, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’,वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, महारानी सिंगरामऊ स्टेट डॉ अंजू सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह,समाजसेवी मिंटू दूबे, साथी उoप्रoअमित सिंह,एडवोकेट श्वेताराज सिंह, शिक्षक अनूप मल्होत्रा, समाजसेविका नीलम श्रीवास्तव, अमरेश चंद्र मिश्रा, प्रतीक वैश्य,मनीष मौर्य, इंद्रप्रीत सिंह बेदी,हौसला यादव, प्रदीप गुप्ता समेत पूरे भारत वर्ष से आए रक्तवीर व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग मौजूद रहेl

