महेन्द्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामनगरी की सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी उज्जैनियां पट्टी के महंत संतराम दास (85) का निधन। आज सुबह 11 बजे आश्रम में ली अंतिम सांस। मेदांता से इलाज के बाद 3 दिन पहले लौटे थे अयोध्या। उच्च रक्तचाप और मधुमेह से थे पीड़ित, 8 माह से चल रहा था इलाज। आज शाम 4 बजे हनुमानगढ़ी से निकलेगी अंतिम यात्रा, सरयू तट पर होगा दाह संस्कार। सीएम योगी अयोध्या यात्रा में उनके आश्रम आते रहे हैं और गदा-रामनामा देकर सम्मानित करते रहे। महंत राजू दास उनके है शिष्य।

