महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर की उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत पद पर महंत संदीपदास जी महाराज को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। मारुति भवन में आयोजित समारोह में उज्जैनिया पट्टी के संतों, महंतों एवं नागा संतों ने अंगवस्त्र, माल्यार्पण और तिलक कर उन्हें श्रीमहंत पद की जिम्मेदारी सौंपी।
हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत बाबा कल्याण दास जी महाराज ने कहा कि पूर्व श्रीमहंत संतराम दास जी महाराज के साकेतवास के बाद यह पद रिक्त था। सभी संत-महंतों की सहमति से महंत संदीप दास जी महाराज का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि संदीप दास जी महाराज विद्वान एवं अनुभवी संत हैं और उनके नेतृत्व में उज्जैनिया पट्टी की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।
जबकि नवनियुक्त श्रीमहंत संदीप दास जी महाराज ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि पट्टी के विकास, संत समाज की एकता तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।
समारोह में श्रीमहंत कल्याण दास जी महाराज, श्रीमहंत बृजेश दास जी महाराज, बाबा राजू दास जी, श्रीमहंत नंदराम दास जी, श्रीमहंत रामकुमार दास जी महाराज, पुजारी रमेश दास जी महाराज, पहलवान मनीराम दास जी महाराज, श्रीमहंत जयमंगल दास जी महाराज, पुजारी आशीष दास, सूरज दास, राघवेंद्र दास, सतीश दास, रामचरण दास, धर्मदास जी, बाबा कल्याण दास जी महाराज के निजी सचिव हरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
