महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज का दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय में हो रही मखाना की खेती का निरीक्षण किया।
किसानों से सीधे संवाद कर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
मखाना उत्पादन, लागत और विपणन व्यवस्था पर चर्चा की गई।
किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
शिवराज सिंह चौहान ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत कृषि मॉडल की जानकारी ली।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में किसान, कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
