• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Friday, October 2, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन – जब न्यायपालिका को पूछना पड़ा- मजिस्ट्रेट ऐसा करने की हिम्मत कैसे कर सकता है? -सर्वोच्च न्यायालय क़े स्पष्ट दिशानिर्देश या आदेश क़ा सम्मान करना वैकल्पिक नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व है

by Page 3 News International Desk
September 9, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई ने खड़ा किया संवैधानिक सवाल? – न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?

प्रशासन के पास शक्ति की सीमा संविधान तय करता है- अधिकारी कानून के संरक्षक हैं, कानून से ऊपर नहीं -सर्वोच्च न्यायालय क़े स्पष्ट दिशानिर्देश या आदेश क़ा सम्मान करना वैकल्पिक नहीं,बल्कि संवैधानिक दायित्व है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती केवल चुनाव कराने में नहीं, बल्कि इस बात में होती है कि सत्ता स्वयं कानून के सामने जवाबदेह रहे।दुनियाँ के परिपक्व लोकतांत्रिक देशों में संविधान सर्वोच्च होता है,कानून शासन का आधार होता है और न्यायपालिका के आदेशों का पालन शासन-प्रशासन की अनिवार्य जिम्मेदारी मानी जाती है।लोकतंत्र तब और मजबूत दिखाई देता है, जब सरकार का मंत्री हो या सामान्य कर्मचारी,मुख्य सचिव हो या निचले स्तर का अधिकारी,हर व्यक्ति संविधान और न्यायालय के आदेश के सामने समान रूप से उत्तरदायी हो। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्यायपालिका को न्याय का मंदिर मानने की गहरी लोकतांत्रिक आस्था इसी व्यवस्था को मजबूती देती है। लेकिन 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट के सामने आया गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र से जुड़ा मामला इसी बुनियादी सिद्धांत पर एक गंभीर सवाल खड़ा करता है, यदि सर्वोच्च न्यायालय स्पष्ट रूप से किसी कार्रवाई पर रोक लगा चुका हो,तो उसके बाद कोई कार्यकारी अधिकारी उसी मामले में कार्रवाई करने का साहस कैसे कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट का 9 सितंबर 2026 का रुख इसी संवैधानिक संदेश को रेखांकित करता है अधिकारी कानून के संरक्षक हैं, कानून से ऊपर नहीं। प्रशासन के पास शक्ति है,लेकिन उस शक्ति की सीमा संविधान तय करता है; और जब सर्वोच्च न्यायालय किसी मामले में स्पष्ट दिशा देता है, तो उस दिशा का सम्मान करना वैकल्पिक नहीं, बल्कि सटीकता से संवैधानिक दायित्व है।
साथियों, मामला गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के छात्र से जुड़ा है।,उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार,छात्र को 4 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से ऐसा नोटिस जारी किया गया,जिसमें छह महीने तक शांति बनाए रखने के लिए 5 लाख रूपए का निजी मुचलका और समान राशि के दो जमानतदार देने को कहा गया था। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा 130 के तहत की गई थी और इसके पीछे पुलिस की ओर से यह आरोप बताया गया कि छात्र ने अन्य विद्यार्थियों को सीजेपी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया तथा ऐसी गतिविधियों से परिसर में तनाव और कानून- व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। छात्र ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने प्रदर्शन में शांतिपूर्ण ढंग से हिस्सा लिया था।लेकिन इस पूरे प्रकरण की असली गंभीरता नोटिस में मांगी गई 5 लाख रूपए की राशि से भी आगे जाती है।
साथियों सवाल यह है कि जब 1 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट पहले ही 20 से 25 जुलाई के सीजेपी प्रदर्शनों से संबंधित एफ़आईआर्स को रद्द कर चुका था और ऐसे प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ आगे दंडात्मक कार्रवाई न करने की स्पष्ट दिशा दे चुका था, तब 4 सितंबर को उसी आंदोलन से जुड़े एक छात्र को नया नोटिस कैसे जारी हुआ? सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर के आदेश का उद्देश्य ही यह सुनिश्चित करना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल युवाओं का भविष्य आपराधिक मामलों के कारण प्रभावित न हो। अदालत ने अधिकांश प्रदर्शनकारियों को राहत दी थी, हालांकि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों के लिए अपवाद रखा गया था।
साथियों, यही वह बिंदु है जहां 9 सितंबर को भारत की सर्वोच्च अदालत का स्वर असाधारण रूप से कठोर दिखाई दिया।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ,जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे,के सामने जब यह मामला रखा गया तो अदालत ने पूछा कि जब उसके आदेश की भाषा स्पष्ट थी और छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक थी,तब कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने ऐसा कदम कैसे उठाया। रिपोर्टों के अनुसार सीजेआई ने इस कार्रवाई पर तीखी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।अदालत के लिए मुद्दा केवल एक नोटिस नहीं था; प्रश्न न्यायिक आदेश की गरिमा और उसके अनुपालन का था।
साथियों,यहां एक कानूनी बारीकी को समझना भी आवश्यक है। शांति बंधपत्र या प्रवेनटिव बांड अपने आप में किसी व्यक्ति को अपराधी घोषित करने वाली सजा नहीं है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका होने पर प्रशासन कुछ परिस्थितियों में निवारक कार्रवाई कर सकता है।लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी निवारक शक्ति का इस्तेमाल भी कानून, न्यायिक आदेश और संवैधानिक अधिकारों की सीमाओं के भीतर ही होना चाहिए। यही कारण है कि इस प्रकरण को केवल 5 लाख रूपए के नोटिस के रूप में देखना अधूरा होगा। असली प्रश्न यह है कि निवारक प्रशासनिक शक्ति और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संरक्षित नागरिक अधिकारों के बीच सीमा-रेखा कहां है?छात्रों का प्रदर्शन इसी व्यापक विवाद की पृष्ठभूमि में हुआ था। जुलाई में सीजेपी के नेतृत्व में नीट और कथित पेपर-लीक से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के बाद विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध एफ़आईआर्स और अन्य कानूनी कार्रवाई हुई। मामला अंततः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 1 सितंबर को अदालत ने आर्टिकल 142 के तहत अपने असाधारण अधिकार का प्रयोग करते हुए अधिकांश संबंधित एफ़आईआर्स समाप्त कर दीं। अदालत ने इस राहत के पीछे युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखने की बात कही। इसी घटनाक्रम के बाद प्रस्तावित 5 सितंबर के मार्च को भी वापस लिया गया।
साथियों,इस पृष्ठभूमि में 4 सितंबर का नोटिस इसलिए अधिक संवेदनशील बन जाता है क्योंकि इससे यह संदेश जाने का खतरा पैदा होता है कि एक ओर सर्वोच्च न्यायालय किसी आंदोलन में शामिल छात्रों को आपराधिक कार्रवाई से राहत देता है और दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन उसी घटनाक्रम के आधार पर निवारक कार्यवाही शुरू कर देता है।भले ही दोनों कानूनी प्रक्रियाओं की तकनीकी प्रकृति अलग हो, आम नागरिक के मन में स्वाभाविक प्रश्न उठेगा,यदि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश छात्रों को सुरक्षा देता है, तो क्या कोई प्रशासनिक प्रक्रिया उसी सुरक्षा को अप्रत्यक्ष रूप से निष्प्रभावी कर सकती है?यही लोकतांत्रिक शासन की असली परीक्षा है। किसी अधिकारी की शक्ति इस बात से निर्धारित नहीं होती कि उसके पास कितना प्रशासनिक अधिकार है; उसकी शक्ति की वैधता इस बात से निर्धारित होती है कि वह उस अधिकार का इस्तेमाल संविधान और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप कैसे करता है। यदि कोई अधिकारी न्यायालय के आदेश को गलत समझता है, तो उसके पास स्पष्टीकरण मांगने, कानूनी राय लेने या उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के रास्ते मौजूद होते हैं। लेकिन यदि स्पष्ट न्यायिक निर्देश के बावजूद कार्रवाई होती है, तो मामला व्यक्तिगत प्रशासनिक निर्णय से उठकर सटीकता से रूल ऑफ़ लॉ का प्रश्न बन जाता है।
साथियों,इस घटना का एक दूसरा महत्वपूर्ण पहलू भी है न्यायपालिका की अवमानना केवल अदालत की प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं है। न्यायिक आदेशों का पालन इसलिए आवश्यक है क्योंकि नागरिक अपने अधिकारों की अंतिम सुरक्षा के लिए अदालत की ओर देखते हैं। यदि किसी छात्र को यह भरोसा हो कि अदालत ने उसके पक्ष में स्पष्ट आदेश दिया है, लेकिन अगले ही दिन कोई स्थानीय अधिकारी उसी विषय में कार्रवाई कर सकता है, तो इससे न्यायिक संरक्षण की विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है।वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा अदालत के सामने यह चिंता भी रखी गई कि ऐसी कार्रवाई छात्रों के बीच भय का वातावरण पैदा कर सकती है।हालांकि इस मामले में स्थानीय प्रशासन ने बाद में नोटिस वापस ले लिया। पुलिस के अनुसार, मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की समीक्षा की गई और नोटिस निरस्त कर दिया गया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का रुख यह संकेत देता है कि केवल आदेश वापस लेना ही पर्याप्त नहीं माना जा सकता। क्योंकि यदि किसी अधिकारी ने न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बाद ऐसी कार्रवाई की है, तो यह जानना भी जरूरी है कि ऐसा क्यों हुआ, किस आधार पर हुआ और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए क्या संस्थागत व्यवस्था बनाई जाएगी।
साथियों,यहीं से यह मामला भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी सीख बन सकता है। कानून का शासन तभी वास्तविक होता है जब कानून बनाने वाले, कानून लागू करने वाले और कानून की व्याख्या करने वाले तीनों अपनी-अपनी संवैधानिक सीमाओं को स्वीकार करें। न्यायपालिका प्रशासन की जगह नहीं ले सकती और प्रशासन न्यायपालिका के आदेश की जगह अपना विवेक नहीं रख सकता। दोनों की भूमिकाएं अलग हैं, लेकिन संविधान दोनों के ऊपर है।विश्व स्तरपर किसी भी लोकतंत्र की प्रतिष्ठा केवल उसकी आर्थिक शक्ति, सैन्य क्षमता या चुनावी व्यवस्था से नहीं बनती। उसकी वास्तविक प्रतिष्ठा इस बात से बनती है कि वह अपने नागरिकों के अधिकारों, न्यायालयों के आदेशों और कानून के शासन की कितनी ईमानदारी से रक्षा करता है। भारत के लिए यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया के सामने भारत स्वयं को एक जीवंत, संवैधानिक और संस्थागत लोकतंत्र के रूप में प्रस्तुत करता है। ऐसी स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय का कठोर रुख लोकतंत्र की कमजोरी नहीं,बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की सक्रियता का प्रमाण भी माना जा सकता है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि इस पूरे विवाद का सबसे बड़ा प्रश्न किसी एक छात्र, एक नोटिस या 5 लाख रूपए के मुचलके तक सीमित नहीं है। प्रश्न यह है कि क्या भारत में किसी नागरिक को यह भरोसा हो सकता है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया संरक्षण वास्तव में जमीन पर भी उतनी ही मजबूती से लागू होगा? यदि जवाब हां है, तो हर प्रशासनिक अधिकारी को न्यायिक आदेश की अक्षरशः पालना करनी होगी। और यदि कहीं कोई भ्रम, अतिरेक या उल्लंघन दिखाई देता है, तो उसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए।इसलिए इस प्रकरण को केवल मजिस्ट्रेट बनाम छात्र के रूप में देखना भूल होगी। यह वास्तव में न्यायिक आदेश की सर्वोच्चता, प्रशासनिक जवाबदेही, छात्र अधिकार, शांतिपूर्ण विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार और भारत में रूल ऑफ़ लॉ की विश्वसनीयता की परीक्षा है। और शायद इसी कारण 9 सितंबर 2026 का यह सवाल आने वाले समय में लंबे समय तक याद रखा जाएगा जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दे दिया था, तो फिर उस आदेश के विपरीत कार्रवाई करने की हिम्मत आखिर किसे और कैसे हुई?

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

RelatedPosts

कविता – सच की सच्चाई का आनंद

कविता – प्रयास में पुरुषार्थ,प्रार्थना में विश्वास

यात्री वाहनों के लिए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफ़ई-3) के नए मानदंड अधिसूचित -1अप्रैल 2027 से यात्री वाहनों का नया दौर! -कम ईंधन खपत, कम प्रदूषण, ग्राहक की जेब और पर्यावरण पर असर? -समग्र व्यापक विश्लेषण

WhatsApp Image 2026 09 09 at 18.19.52

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – सच की सच्चाई का आनंद

by Page 3 News International Desk
October 1, 2026
0
1

सच की राह में काँटे हों,फिर भी मुस्कुराना सीखो,झूठ के मेले में रहकर,सच को निभाना सीखो।सच केवल शब्द नहीं,आत्मा का...

कविता – प्रयास में पुरुषार्थ,प्रार्थना में विश्वास

by Page 3 News International Desk
October 1, 2026
0
3

प्रयास ऐसे करो कि पत्थर भी राह छोड़ने लगें,पसीने की हर बूँद से सोए भाग्य जागने लगें,अपने कर्म की मशाल...

यात्री वाहनों के लिए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (सीएएफ़ई-3) के नए मानदंड अधिसूचित -1अप्रैल 2027 से यात्री वाहनों का नया दौर! -कम ईंधन खपत, कम प्रदूषण, ग्राहक की जेब और पर्यावरण पर असर? -समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
September 30, 2026
0
2

नए यात्रि वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला ! 5 साल में ईंधन खपत घटाने का लक्ष्य, वाहन कंपनियों को...

वशिष्ठ सम्मान से इस बार सम्मानित होंगे जगतगुरु विद्याभास्कर

by Page 3 News International Desk
September 30, 2026
0
3

-2018 से समारोह का आयोजन कर रहा है वशिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट-दि आयुष्मान फाउंडेशन को मिलेगा बृजनंदन ब्रह्मचारी सम्मानमहेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। वशिष्ठ...

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्र पर तत्काल तत्काल संज्ञान लिया

by Page 3 News International Desk
September 30, 2026
0
9

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया। डाभासेमर निवासी वृद्ध दिव्यांगजन शिवमूर्ति पांडेय ने...

कविता – कसम,कदम और कलम

by Page 3 News International Desk
September 30, 2026
0
5

कसम जब भी उठे तो सत्य की चौखट पर उठनी चाहिए,कदम जब भी बढ़े तो इंसानियत की राह चुननी चाहिए,कलम...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Sep    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.