चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली। संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा गया।
विधायक चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार के समन्वित प्रयासों से संगम विहार के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में संगम विहार की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है तथा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
