जो आज किसी के जीवन में,सहयोग का दीप जलाता है,
वही समय आने पर अपने लिए,सहारे का संसार पाता है।
निःस्वार्थ भाव से बढ़ाया हाथ, कभी व्यर्थ नहीं जाता है,
मानवता का सच्चा बीज, बनकर विश्वास लौट आता है।
जो दूसरों के दर्द को समझे, वही इंसान कहलाता है,
जो डूबते को हाथ थमाए, वही सच्चा धर्म निभाता है।
सुख हो या संकट की घड़ियाँ, साथ निभाना सीखें हम,
एक-दूसरे के बनकर सहारे, खुशियों से भर दें जीवन।
अकेले चलकर राहों में,हर मुश्किल आसान नहीं होती,
बिना परस्पर सहयोग के,कोई मंजिल आसान नहीं होती।
जब हाथों में हाथ मिलेंगे,हर बाधा छोटी हो जाएगी,
एकता और सद्भाव की शक्ति,हर मुश्किल हर जाएगी।
न ऊँच-नीच का भेद रहे,न स्वार्थ का कोई बंधन हो,
हर दिल में करुणा का सागर,हर हाथ में अपनापन हो।
ज़ो किसी के काम आए,कल उसका भी सहारा बनता है
सहयोग से ही मानव जीवन,सुन्दर और सफल बनता है।
मिलकर प्रण यह लें,हर जरूरतमंद का साथ निभाएँ,
किसी की राह कठिन हो तो,बनकर रोशनी उसे दिखाएँ।
किशन सहयोग की भावना से, हर संकट पर विजय पाएँ
एक-दूसरे का हाथ थामकर,सुंदर समाज बनाएँ।

