• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Thursday, November 26, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार, हर पैकेट पर अलग-अलग लाल चेतावनी के हेक्सागन से खुलेगी पोल! निर्माता से लेकर होलसेलर और रिटेलर नहीं बच सकेंगे जिम्मेदारी से जवाबदेही तय!खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धाराएं 23,24,26, 27 और 28 बनाम फूड कंपनियों की जवाबदेही ! लेबलिंग विनियम 2020 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप, संविधान के अनुच्छेद 21 और 47 की भी अग्निपरीक्षा!बच्चों की पोषण साक्षरता और यमुना प्रदूषण पर भी अदालत सख़्त समग्र व्यापक महा- विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर महाप्रहार, हर पैकेट पर अलग-अलग लाल चेतावनी के हेक्सागन से खुलेगी पोल! निर्माता से दुकानदार तक तय होगी जवाबदेही, बच्चों की सेहत पर भी अदालत का बड़ा फैसला!

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, एफ़ एसएसएआई को लाल हेक्सागन चेतावनी के नए नियम बनाने का निर्देश!अब पैकेट पर छिपे नहीं रहेंगे चीनी,नमक और फैट के राज! लाल हेक्सागन बताएगा खाने का सच! जनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं, निर्माता से लेकर होलसेलर और रिटेलर क़ी जवाबदेही होगी तय! – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

कविता – दिखावे के दानवीर

कविता – मुझे न बाँधिए, मुझे उड़ जाने दीजिए

गोंदिया -वैश्विक स्तरपर वर्तमान डिजिटल और आधुनिक उपभोक्तावादी युग में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है।आलू केचिप्स,चॉकलेट केक बिस्किट,इंस्टेंट नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक्स से लेकर आटा चावल गेहूं,रवा,मैदा और खाद्य तेल तक लगभग हर वस्तु आकर्षक पैकेजिंग में उपलब्ध है। आम उपभोक्ता के मन में एक धारणा बन गई है कि खुला खाद्य पदार्थ अशुद्ध अथवा मिलावटी हो सकता है, जबकि कंपनी की सीलबंद पैकिंग वाला उत्पाद गुणवत्ता और सुरक्षा की गारंटी देता है।लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है।पैकेटबंद होना अपने आप में सुरक्षित,पौष्टिक अथवा मिलावट मुक्त होने का प्रमाण नहीं है।पैकेजिंग उत्पाद को बाहरीसंदूषण से बचाने में मदद कर सकती है,लेकिन उसके अंदर मौजूद चीनी, नमक, संतृप्त वसा और अन्य पोषक तत्वों की अधिकता को समाप्त नहीं करती।यही वह बुनियादी सवाल है,जिसने अब भारत में खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता अधिकार और सार्वजनिक स्वास्थ्य की बहस को राष्ट्रीय ही नहीं,अंतरराष्ट्रीय महत्व प्रदान कर दिया है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा क़ि 26 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की माननीय दो जजों की की पीठ ने 3 एस एंड अवर हेल्थ सोसाइटी बनाम भारत संघ मामले में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। यह जनहित याचिका पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर उपभोक्ताओं को आसानी से समझ आने वाली पोषण संबंधी चेतावनी देने से संबंधित है।अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को फ्रंट ऑफ पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग अर्थात पैकेट के सामने पोषण चेतावनी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के सामने की तरफ हाई शुगर, हाई फैट और हाई सॉल्ट के लिए अलग-अलग लाल चेतावनी लेबल लगाने के नियम तैयार करने का निर्देश दिया है।हर पोषक तत्व (शुगर,फैट,नमक) के लिए अलग लाल हेक्सागन (षटकोण) निशान होगा।तीनों की एक संयुक्त चेतावनी मान्य नहीं होगी।प्रत्येक हेक्सागन पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल का 4 से 5 प्रतिशत हिस्सा घेरेगा, जिस पर स्पष्ट फॉन्ट और संबंधित पोषक तत्व का चित्र होगा। केवल एडेड शुगर या फैट नहीं, बल्कि टोटल शुगर और सैचुरेटेड फैट की कुल मात्रा तथा वैज्ञानिक मानकों के आधार पर सीमा तय करनी होगी। कोर्ट ने नियम बनाने और आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं और मामले की अगली सुनवाई 10 सप्ताह बाद तय की है।
साथियों बात अगर हम पैकेटबंद खाद्य पदार्थों कीकानूनी जवाबदेही किसकी? निर्माता नहीं बच सकता,विक्रेता भी नहीं! इसको समझने की करेंतो,इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण कानूनी पहलू खाद्य पदार्थों की जिम्मेदारी है। अक्सर देखने में आता है कि निर्माता अपनी जिम्मेदारी होलसेलर पर, होलसेलर रिटेलर पर और रिटेलर निर्माता पर डालने का प्रयास करता है। लेकिन भारतीय कानून में ऐसा करके कोई भी खाद्य कारोबारी स्वतः जवाबदेही से मुक्त नहीं हो सकता। इसके लिए संसद ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 बनाया है।इसकी धारा 23 पैकेजिंग एवं लेबलिंग,धारा 24 भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार,धारा 26 खाद्य कारोबार संचालक की जिम्मेदारी तथा धारा 27 निर्माता,पैकर, थोक विक्रेता वितरक और खुदरा विक्रेता की अलग- अलग जवाबदेही निर्धारित करती है।धारा 27 (1) के अनुसार खाद्य पदार्थ निर्धारित कानून, नियम और विनियमों के अनुरूप नहीं है तो निर्माता अथवा पैकर जिम्मेदार होगा।धारा 27(2) के तहत एक्सपायरी के बाद आपूर्ति, निर्माता के सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करके भंडारण, असुरक्षित अथवा गलत लेबल वाले उत्पाद की आपूर्ति और निर्माता की पहचान नहीं बता पाने जैसी परिस्थितियों में होलसेलर एवं वितरक जिम्मेदार होंगे। इसी प्रकार धारा 27(3) के तहत एक्सपायरी के बाद बिक्री, अस्वच्छ परिस्थितियों में रखरखाव, गलत लेबलिंग निर्माता या वितरक की पहचान नहीं होना अथवा असुरक्षित होने की जानकारी के बावजूद बिक्री करने पर रिटेलर भी जवाबदेह होगा। अर्थात जवाबदेही उत्पाद की प्रकृति और संबंधित कारोबारी की भूमिका के आधार पर तय होगी, केवल पैकेट पर कंपनी का नाम देखकर नहीं।
साथियों, धारा 28 असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बाजार से वापसी अर्थात फूड रिकॉल का प्रावधान करती है।धारा 31 लाइसेंस और पंजीकरण, धारा 32 सुधारात्मकनोटिस धारा 38 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शक्तियां तथा धारा 40 उपभोक्ता द्वारा खाद्य पदार्थ का विश्लेषण करवाने का अधिकार प्रदान करती है। धारा 50 में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप खाद्य पदार्थ न बेचने पर पांच लाख रुपये तक, धारा 51 में घटिया खाद्य पर पांच लाख रुपये तक,धारा 52 में गलत ब्रांडिंग पर तीन लाख रुपये तक और धारा 53 में भ्रामक विज्ञापन पर दस लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। असुरक्षित खाद्य के मामलों में धारा 59 के अंतर्गत परिस्थितियों और स्वास्थ्य को हुए नुकसान के अनुसार छह महीने से लेकर आजीवन कारावास तक का दंड तथा जुर्माने का प्रावधान है। धारा 63 बिना आवश्यक लाइसेंस कारोबार करने पर छह महीने तक कारावास और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान करती है। धारा 65 उपभोक्ता को चोट या मृत्यु होने पर मुआवजे तथा धारा 66 कंपनी के अपराधों की जवाबदेही से संबंधित है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि पैकेटबंद उत्पाद में गड़बड़ी मिलने पर केवल निर्माता ही जिम्मेदार होगा अथवा केवल दुकानदार ही दोषी होगा। कानून प्रत्येक स्तर पर उसकी अपनी गलती, जानकारी,नियंत्रण और वैधानिक कर्तव्य के अनुसार सटीकता से जवाबदेही निर्धारित करता है।
साथियों बात अगर हम तीन अलग-अलग लाल षटकोण: एक चेतावनी नहीं,हर पोषक तत्व की अलग पहचान! को समझने की करें तो,सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित वैज्ञानिक सीमा से अधिक चीनी, संतृप्त वसा अथवा नमक होने पर प्रत्येक के लिए अलग-अलग लाल रंग का छह कोनों वाला षटकोण अर्थात हेक्सागन चेतावनी चिह्न होना चाहिए। इनमें संबंधित चित्र और स्पष्ट शब्द होंगे हाई शुगर, हाई फैट और हाई सॉल्ट। यदि किसी उत्पाद में तीनों तत्व अधिक हैं तो तीन अलग-अलग चेतावनी चिह्न लगाने होंगे। एक संयुक्त चिह्न पर्याप्त नहीं होगा।प्रत्येक चेतावनी का आकार पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के लगभग 4 से 5 प्रतिशत हिस्से के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य उपभोक्ता की नजर सीधे उस पोषक तत्व पर पहुंचाना है, जिसकी अधिकता स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकती है। यह कनाडा जैसे देशों में अपनाई गई चेतावनी आधारित लेबलिंग व्यवस्था से प्रेरित है।
साथियों बात अगर हम चीनी और वसा की सीमा तय करने में वैज्ञानिक कसौटी क्या होगी? इसको समझने की करें तो, अदालत ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतर स्पष्ट किया है।केवल एडेड शुगर अर्थात ऊपर से मिलाई गई चीनी को आधार नहीं बनाया जाएगा, बल्कि टोटल शुगर अर्थात उत्पाद में मौजूद कुल चीनी पर विचार करना होगा। इसी प्रकार केवल एडेड फैट के बजाय सैचुरेटेड फैट की कुल मात्रा को आधार बनाया जाएगा। नमक के लिए भी वैज्ञानिक रूप से निर्धारित सोडियम संबंधी सीमा का ध्यान रखना होगा। अदालत ने डायटरी गाइडलाइंस फॉर इंडियंस,2024 की तालिका 15.1 को बिना विचार किए ज्यों का त्यों लागू करने के बजाय नए वैज्ञानिक मानदंड निर्धारित करने को कहा है। सीमा बहुत कम हुई तो लगभग हर पैकेट पर चेतावनी लगेगी और उपभोक्ता उसे सामान्य समझकर अनदेखा करने लगेंगे। सीमा बहुत अधिक हुई तो वास्तव में अधिक चीनी, नमक और वसा वाले उत्पाद चेतावनी से बच जाएंगे। इसलिए एफएसएसएआई को संतुलित वैज्ञानिक मानक अपनाने होंगे।
साथियों बात अगर हम क्या कुछ खाद्य पदार्थों को लाल चेतावनी से छूट मिलेगी? इसको समझने की करें तो,यह भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। एफएसएसएआई के पूर्व प्रस्ताव में एकल सामग्री वाले खाद्य पदार्थ तथा स्वाभाविक रूप से वसा,चीनी अथवा नमक से भरपूर घी,खाद्य तेल, नमक चीनी,गुड़ और शहद जैसी वस्तुओं को संभावित छूट देने की बात सामने आई थी। लेकिन इन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतिम और सार्वभौमिक छूट समझना उचित नहीं होगा। अदालत ने स्पष्ट और वैज्ञानिक आधार पर छूट प्राप्त करने वाले खाद्य पदार्थों की सूची तैयार करने पर जोर दिया है। अंतिम छूट अधिसूचित नियमों से ही स्पष्ट होगी।
साथियों बात अगर हम सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट में अंतर समझना क्यों जरूरी? इसको समझने की करें तो सैचुरेटेड फैट अर्थात संतृप्त वसा सामान्यतः घी, मक्खन, वसायुक्त मांस और कुछ तेलों में पाया जाता है। इसकी अत्यधिक मात्रा रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ाने से जुड़ी है।दूसरी ओर अनसैचुरेटेड फैट अर्थात असंतृप्त वसा जैतून, सरसों, मूंगफली,सूरजमुखी जैसे तेलों, मेवों और बीजों में पाया जाता है। उचित मात्रा में असंतृप्त वसा संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है।इसलिए हर प्रकार की वसा को एक समान नुकसानदायक समझना वैज्ञानिक दृष्टि से गलत होगा।
साथियों बात अगर हम बच्चों की सेहत, संविधान का अनुच्छेद 21 और 47 तथा पोषण साक्षरता क़े नए अध्याय कुछ समझने की करें तो,इस फैसले का सबसे दूरगामी पहलू बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा है।संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है, जिसकी न्यायिक व्याख्या में स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है। अनुच्छेद 47 राज्य को पोषण स्तर और जनस्वास्थ्य सुधारने का दायित्व सौंपता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को स्कूली पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव करके पोषण साक्षरता को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। बच्चों को केवल किताबों से नहीं,बल्कि इंटरैक्टिव वर्कशॉप, सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से खाद्य पैकेट पढ़ना, पोषण संबंधी जानकारी समझना और स्वस्थ भोजन चुनना सिखाया जाना चाहिए।इसका विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि आकर्षक पैकेजिंग, कार्टून, विज्ञापन, स्वाद और लुभावने स्वास्थ्य संबंधी दावे बच्चों की खरीदारी संबंधी पसंद को प्रभावित करते हैं। अदालत ने चिंता जताई कि चेतावनी व्यवस्था लागू करने में होने वाली देरी जनस्वास्थ्य, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
साथियों बात अगर हम कंपनियों की पैकेजिंग, विज्ञापन और बाजार की रणनीति पर क्या होगा असर? को समझने की करें तो,यह फैसला केवल चिप्स,बिस्किट, चॉकलेट, इंस्टेंट नूडल्स और कोल्ड ड्रिंक्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निर्धारित पोषण मानकों के दायरे में आने वाले विभिन्न पैकेटबंद खाद्य उत्पादों को प्रभावित करेगा। कंपनियों को अपने उत्पादों की सामग्री, पोषण संबंधी जानकारी, पैकेजिंग और विज्ञापन रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। कुछ कंपनियां चीनी, नमक और संतृप्त वसा की मात्रा कम करके उत्पादों में बदलाव कर सकती हैं, जिसे रिफॉर्म्युलेशन कहा जाता है।अदालत ने इस आशंका पर भी ध्यान दिया कि चेतावनी से बचने के लिए कंपनियां कृत्रिम स्वीटनर अथवा अन्य एडिटिव्स का इस्तेमाल बढ़ा सकती हैं। इसलिए एफएसएसएआई को केवल लाल निशान लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उत्पादों में होने वाले बदलावों और उनके वास्तविक स्वास्थ्य प्रभावों की भी निगरानी करनी होगी।समयसीमा की दृष्टि से एफएसएसएआई ने लगभग चार महीने में मसौदा नियम तैयार करने की बात कही है। इसके बाद जनता, संबंधित हितधारकों और विश्व व्यापार संगठन की प्रक्रिया के अंतर्गत सुझाव एवं आपत्तियों के लिए लगभग 60 दिन का समय प्रस्तावित है। सुप्रीम कोर्ट ने लगभग दस सप्ताह बाद प्रगति रिपोर्ट और हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा है। यहां एक महत्वपूर्ण कानूनी अंतर समझना आवश्यक है कि 26 नवंबर का न्यायालयीन निर्देश नई लाल चेतावनी व्यवस्था के निर्माण और उसे लागू करने की दिशा तय करता है; इसका अर्थ यह नहीं है कि उसी दिन से प्रत्येक दुकान के पैकेट पर ये नए लाल निशान लगाना कानूनी रूप से अनिवार्य हो गया है। अंतिम अधिसूचित नियम और उनकी प्रभावी तिथि निर्णायक होंगे।
साथियों बात अगर हम यमुना प्रदूषण पर भी सुप्रीम कोर्ट सख्त:पर्यावरणीय जवाबदेही का नया संदेश को समझने की करें तो, इसी व्यापक जनहित और सार्वजनिक जवाबदेही के संदर्भ में यमुना नदी प्रदूषण का मामला भी महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट ने यमुना के जल की गुणवत्ता को लेकर संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्पष्ट संदेश दिया है कि नदी में प्रदूषण रोकने में विफलता को प्रशासनिक बहाने बनाकर टाला नहीं जा सकता। न्यायालय ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से नदी और प्रमुख नालों के जल की गुणवत्ता,जैव- रासायनिक ऑक्सीजन मांग (बीओडी), रासायनिक ऑक्सीजन मांग (सीओडी),फीकल कोलीफॉर्म और कुल निलंबित ठोस पदार्थों जैसे मानकों की निगरानी तथा पर्यावरणीय मुआवजे का आधार तैयार करने को कहा है।यदि किसी राज्य अथवा केंद्रशासित प्रदेश के अधिकार क्षेत्र से गुजरते समय नदी की गुणवत्ता खराब होती है तो संबंधित प्रशासन को जवाबदेह ठहराया जा सकता है और पर्यावरणीय जुर्माना लगाया जा सकता है।न्यायालय ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की निगरानी, स्मार्ट ऊर्जा मीटर, ऑनलाइन आंकड़ों और नियमित जांच पर भी जोर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी 2027 को निर्धारित है।

85403a4c 5953 42b5 b6af 8ca71df0ccaf

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख आज को सरयू नदी में विसर्जित की...

कविता – दिखावे के दानवीर

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

माता-पिता को पानी न पूछें,भंडारे करवाते हैं,भाई का हक़ मारकर बैठे,दानवीर कहलाते हैं।घर के रिश्तों में ज़हर घोलकर,दुनिया को समझाते...

कविता – मुझे न बाँधिए, मुझे उड़ जाने दीजिए

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

मुझे न बाँधिए,खुला आसमान पाने दीजिए,जो ख़्वाब हैं दिल में,उन्हें सच बनाने दीजिए।परों में हौसला है,उड़ान भरना सीख लेंगे,राहों में...

भारत-नेपाल के बौद्ध रिश्तों को नई दिशा, महाराज बाबा कालिदास बने विश्व बौद्ध महासंघ के मुख्य संरक्षक

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
40

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नेपाल में 1,000 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल और बौद्ध भिक्षुओं...

दक्षिण भारत में मदुरै के दीपथून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद क्यों बुझी रही आस्था की लौ? उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती करोड़ों दीप जले सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश,हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,144,25 और 26 की अग्निपरीक्षा! कसौटी पर तमिलनाडु!25 नवंबर को अवमानना याचिका और अब 26-27 नवंबर पर देश की निगाहें!न्यायपालिका की सर्वोच्चता,धार्मिक स्वतंत्रता और सांप्रदायिक सौहार्द पर समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
2

करोड़ों दीपों के उत्सव में मदुरै का एक दीप बना राष्ट्रीय विवाद! 20 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट आदेश की अनदेखी...

थाना पंडरी, द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान आयोजित

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
2

छत्तीसगढ़चीफ़ ब्यूरो-अनादि पाण्डेयदिनांक 24/11/2026 को थाना पंडरी, रायपुर द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत जय हिंद चौक, लोधीपारा में...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.