महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने के दौरान दो अज्ञात चोरों ने अलमारी के तिजोरी से सोने चांदी की जेवर किये पार,कोतवाली नगर के झारखंडी मोहल्ले का मामला, दो पगड़ीधारी सरदारों पर आरोप, मोहल्ले में अलमारी की हैंडल लाक ठीक करवाने के लिए घूम रहे थे दोनों भेषधारी सरदार, झारखंडी के निवासी संजीव गुप्ता की पत्नी ने अपने लोहे की अलमारी के लाक और हैंडिल ठीक करने के लिए दोनों को बुलाया था अंदर, कुछ समय के लिए किचन में जाने के बाद दोनों अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखी चाबी से तिजोरी को खोला और सोने और चांदी के गहने किये पार, दोनों के जाने के बाद लगा चोरी का पता, कोतवाली नगर को दी गई एप्लीकेशन, सीओ सिटी के मुताबिक दर्ज की जा रही है एफआईआर, सीसीटीवी में नजर आए दोनों चोर।
श्री दूधाधारी मठ महोत्सव में संगीतमय श्रीराम कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का विराट आयोजन 21 से 29 नवम्बर तक
रायपुर। श्रीस्वामी बालाजी भगवान की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धेय...

