
अयोध्या
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा उन्हें सदस्य न बनाये जाने पर उठाये सवाल उनका कहना है कि वे राम मंदिर पर चले मुकदमे में वे सीबीआई के गवाह रहे है और साक्ष्य सबूत के तौर उनके द्वारा सीबीआई कोर्ट में जो फोटोग्राफ न्यायालय को दिए गए थे वे फैसले में काम आए हैं और राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया पर उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का सदस्य आज तक नही बनाया गया जिससे वे दुःखी हैं उनका कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस मामले पर गम्भीरता से विचार करे