
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
श्रावण मास में अयोध्या धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है।
अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।
श्रीरामलला के दर्शन करने वालों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।
हर शनिवार और रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
श्रावण के पहले सोमवार को करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।
दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर करीब 6 लाख पहुंच गई।
श्रद्धालु श्रीरामलला के साथ प्रमुख मंदिरों में दर्शन और शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं।
बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस किया है।
यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, शौचालय, प्रकाश और घाटों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
सूचना विभाग में जारी किया आंकड़ा,
