महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
पूजा के दीपक से लगी आग
नगर कोतवाली क्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित ककरही बाजार में मकान में लगी आग।
आग आलोक चौरसिया के घर में लगी, घर का अधिकांश सामान जलकर राख।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की दो गाड़ियां।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
आलोक चौरसिया की पत्नी नीतू चौरसिया भवदीय पब्लिक स्कूल में बस कंडक्टर हैं।
नीतू सुबह 6:30 बजे पूजा-पाठ कर घर में दीपक जलाकर स्कूल गई थीं।
घटना के समय घर में ताला बंद था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।
आलोक चौरसिया किसी काम से बाराबंकी गए थे, बेटी ननिहाल में थी।
बेड, कपड़े, अलमारी, बक्सा समेत घरेलू सामान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका.