महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अयोध्या पहुंचने के बाद अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व में ऋषिकेश उपाध्याय ने जबरदस्त स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री को कर देकर उन्हें सम्मानित किया।
स्वागत समारोह में भाजपा नेता ऋषिकेश उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग जुटे। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
हरीश द्विवेदी के स्वागत में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। फूलों के विशाल माले से माल्यार्पण एवं अभिनंदन किया गया। जैसे ही हरीश द्विवेदी स्वागत स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।


