चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनके प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
अभय वर्मा ने विश्वास जताया कि संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरे उतरेंगे तथा दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और निर्णयों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के नवनियुक्त प्रवक्ता अनिल शर्मा और हरीश खुराना भी उपस्थित रहे। तीनों नेताओं ने सरकार की जनहितकारी पहलों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाने और प्रभावी संवाद स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
