
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक आज आलमबाग क्षेत्र में जिला महासचिव लखनऊ दीपक मिश्रा द्वारा आयोजित की गयी। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों के सक्रिय योगदान पर जोर दिया वहींं पत्रकारों की आपादाअथवा किसी संकट की स्थिति में पत्रकारों के लिए आपादा कोष की व्यवस्था का सुझाव दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। विधायिका,कार्यपालिका, न्याय पालिका के समकक्ष पत्रकारिता का महत्व है।केवल समाचार लिख कर हम अपने दायित्व से छुटकारा नहीं पा सकते।हमारी पहचान बुद्धिजीवी वर्ग में होती है।हमें समाचार लिखने के साथ साथ देशहित समाज हित में अन्याय अत्याचार शोषण भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी रचनात्मक प्रयास करना होगा। बैठक के अन्त में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरित किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी से महासचिव विजय चौरसिया, सचिव मोहम्मद सलमान खान, नमामि शंकर त्रिपाठी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र शर्मा, प्रशासनिक महासचिव जितेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र सिसोदिया, उमाशंकर मिश्र, राजेश कुमार तिवारी, फुरकान इदरीसी, पूजा प्रजापति, आनन्द चौबे, राजा अवस्थी तथा अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।