
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जिला अस्पताल अयोध्या के ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते रक्त के अभाव से जुझ रहे जरुरतमंद मरीजों की व्यवस्था के लिए संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “के तत्वधान में अपने साथियों के साथ सप्ताह में 2 दिन रक्तदान शिविर का अयोजन किया जा रहा हैं, जिसके क्रम में आज अयोध्या जनपद के सम्मानित जनों से आग्रह उपरांत लोग ब्लड बैंक पहुंचकर के स्वैच्छा से रक्तदान कर रहे हैं।
आज अयोध्या जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद गुप्ता ने रक्त की अभाव से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान करने के लिए अपील किया!!
संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “ने कहा कि बूंद-बूंद से सागर भरता है जैसे बूंद बंद से सागर भरता है वैसे ही यदि प्रतिदिन दो से चार व्यक्ति भी रक्तदान करें तो जिला अस्पताल अयोध्या के ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर हो सकती है,
और रक्त के अभाव से जूझ रहे जरूरतमंदों की जान बचेगी!!
इस दौरान संकल्पसंस्थान की पदाधिकारी भूपेंद्र पाण्डेय,अवनीश मिश्रा नितिन मिश्रा,मनीष मौर्य,
डॉ करण त्रिपाठी, प्रतीक पाण्डेय, देश दीपक यादव मौजूद रहे!!
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले पत्रकार अरविंद गुप्ता को मोमंटो देकर सम्मानित किया गया!!