लेखा धर्मराज ने मंगणा,पाप ना कर बंदिया,
हर कर्म का हिसाब देना,भूल ना जा बंदिया।
दुनियाँ की दौलत यहीं रह जानी,साथ कर्म ही जाना है,
जो बीज आज तू बोएगा,कल वही फ़ल पाना है।
किसी गरीब की आह ना लेना,किसी का दिल ना दुखाना,
अपने स्वार्थ की खातिर बंदे,इंसानियत ना भुलाना।
झूठ-कपट की राह पकड़कर,कितना दूर तू जाएगा,
धर्मराज के दरबार में, हर सच सामने आएगा।
ना अभिमान कर दौलत का,ना ऊँचा खुद को मान,
मिट्टी से आया है बंदे,मिट्टी में मिल जाना जान।
जिसने प्रेम और सेवा बाँटी,नाम अमर हो जाता है,
जो दूसरों के काम है आता,वही सच्चा सुख पाता है।
माता-पिता की सेवा कर ले,बुजुर्गों का सम्मान,
भूखे को रोटी दे बंदे,यही है सच्चा दान।
मन के भीतर झाँक ज़रा तू,अपने कर्म सुधार,
वक्त निकलने से पहले बंदे,कर ले नेक विचार।
ना पाप की गठरी बाँध बंदे,ना पुण्य का अभिमान,
हर साँस को उपकार बना ले,यही जीवन की शान।
किशन लेखा धर्मराज ने मंगणा,खाली हाथ ना जाना,
नेकी की पूँजी साथ रहेगी,यही सत्य पुराना।
