भारत की बढ़ती धमक से एशिया की राजनीति में नया भूचाल! तीसरी सबसे शक्तिशाली शक्ति बना भारत, भारत ने कूटनीतिक प्रभाव में लगाई लंबी छलांग,अमेरिका – चीन की बढ़ती प्रतिस्पर्धा?क़्या दुनियाँ की नई व्यवस्था में भारत होगा सबसे बड़ा निर्णायक खिलाड़ी? –
भारत की कूटनीतिक छलांग ने दुनिया को चौंकाया? क़्या अब भारत का होगा एशिया पर निर्णायक प्रभाव? – अमेरिका की गिरती साख और चीन की बढ़ती चुनौती से क्या बदलेगा विश्व का भविष्य? क्या भारत बनने जा रहा है 21वीं सदी का निर्णायक शक्ति-केंद्र? – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत की बढ़ती आर्थिक, सांस्कृतिक,सामरिक और कूटनीतिक ताकत को लेकर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आकलन सामने आया है। सिडनीऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित लोवी इंस्टीट्यूट की 22 नवंबर 2026 देर रात्रि को जारी 32 पृष्ठ क़ी एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत ने 40.5 अंकों के साथ एशिया में तीसरा स्थान बरकरार रखा है।अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान होना तथा भारतीय पीएम का क्षेत्रीय नेताओं के प्रभावशीलता आकलन में दूसरा स्थान प्राप्त करना भारतीय कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।लेकिन इस रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण संदेश केवल भारत की तीसरी रैंकिंग नहीं है।इसके पीछे एशिया में बदलता शक्ति संतुलन,अमेरिका और चीन के बीच घटता अंतर, भारत की भविष्य की क्षमता और आर्थिक मजबूती की चुनौतियां भी छिपीहैं।इसलिए इस उपलब्धि को उत्साह के साथ-साथ तथ्यों और संतुलित विश्लेषण की कसौटी पर समझना जरूरी है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा क़ि यह रिपोर्ट केवल किसी समाचार एजेंसी की बनाई हुई रैंकिंग नहीं, बल्कि एकविस्तृत अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना है। रिपोर्ट में लोवी इंस्टीट्यूट के अपने शोध के साथ सैकड़ों सार्वजनिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्रोतों के आंकड़ों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी आधिकारिक रिपोर्ट और ऑनलाइन आंकड़ा मंच दोनों उपलब्ध हैं। इस रिपोर्ट में मूल्यांकन का दायरा:27 देश एवं क्षेत्र,131 संकेतक और शक्ति के 8 प्रमुख पैमाने हैँ तथा इंडेक्स की शुरुआत: वर्ष 2018 में हुई थी।
साथियों बात अगर हम एशिया पावर इंडेक्स 2026: इस रिपोर्ट की शीर्ष छह देशों की स्थिति को समझने की करें तो (1)अमेरिका 78.9 (2) चीन 73.6 (3) भारत 40.5 (4)जापान 38.6 (5) रूस 32.2 (6) ऑस्ट्रेलिया 31.7 स्रोत लोवी इंस्टीट्यूट, एशिया पावर इंडेक्स 2026 हैँ। भारत का 40.5 अंक प्राप्त करना विशेष महत्व रखता है,क्योंकि 2025 में उसका स्कोर 40.0 था। यानी एक वर्ष में 0.5 अंकों का सुधार हुआ। भारत लगातार तीसरे वर्ष तीसरे स्थान पर बना हुआ है।जापान से भारत 1.9 अंक और रूस से 8.3 अंक आगे है।एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि भारत को लोवी इंस्टीट्यूट ने 40 या उससे अधिक अंक वाली श्रेणी में एशिया की एकमात्र प्रमुख शक्ति के रूप में वर्गीकृत किया है। अमेरिका और चीन 70 से अधिक अंक वाली महाशक्ति श्रेणी में हैं।भारत की असली ताकत:आठ पैमानों पर प्रदर्शन,इस रिपोर्ट का विश्लेषण करते समय केवल समग्र स्कोर देखना पर्याप्त नहीं है।भारत ने अलग -अलग क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन किया यह समझना भी जरूरी है।भारत के आठ प्रमुख पैमानों का रिपोर्ट कार्ड इस प्रकार है:पैमाना भारत का स्कोर,आर्थिक क्षमता 26.4, सैन्य क्षमता 48.5 लचीलापन 55.4,भविष्य के संसाधन 56.2 आर्थिक संबंध 19.9, रक्षा नेटवर्क 18.6,कूटनीतिक प्रभाव 70.3 सांस्कृतिक प्रभाव 43.8,इसमें सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि भारत की कूटनीतिक क्षमता 70.3 अंकों के साथ उसका सबसे मजबूत पक्ष बनी हुई है। भविष्य के संसाधनों में 56.2 अंक हासिल करना भी भारत की दीर्घकालीन संभावनाओं का संकेत है।सांस्कृतिक प्रभाव में2.3अंकों की बढ़ोतरी हुई,जबकि रक्षा नेटवर्क में 2.1 अंकों का सुधार हुआ।सैन्य क्षमता में 0.5और भविष्य के संसाधनों में 1.2 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।दूसरी ओरआर्थिक क्षमता में 0.7 अंक की गिरावट आई।
साथियों बात अगर हम खाड़ी संघर्ष,भारत की कूटनीति और रक्षा नेटवर्क का बढ़ता प्रभाव को समझने की करें तो भारत की इस उपलब्धि के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ बढ़ता रक्षा सहयोग है। रिपोर्ट के अनुसार, आसियान क्षेत्र में भारत की रक्षा साझेदारियों और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री ने भारत के रक्षा नेटवर्क को मजबूत किया है। भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर 18.6 हो गया है और इस पैमाने पर उसकी रैंकिंग दो स्थान सुधरकर नौवीं हो गई है।यह भारत के लिए केवल रक्षा उपकरणों के निर्यात का मामला नहीं है,बल्कि इससे भारत की तकनीकी विश्वसनीयता सामरिक साझेदारी और रक्षा विनिर्माण की अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मजबूत होती है। आने वाले वर्षों में यदि भारत रक्षा अनुसंधान स्वदेशी तकनीक, कलपुर्जों के निर्माण और निर्यात संबंधी सहयोग को आगे बढ़ाता है तो इसका लाभ घरेलू उद्योगों, कुशल रोजगार और विदेशी मुद्रा अर्जन को मिल सकता है। लेकिन खाड़ी संकट के संदर्भ में रिपोर्ट ने भारत की एक कमजोरी भी उजागर की है। भारत ने क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रभाव बनाए रखा, लेकिन खाड़ी संघर्ष के दौरान उसकी अपेक्षाकृत कम सार्वजनिक सक्रियता ने वैश्विक नेतृत्व संबंधी विशेषज्ञ आकलनों को प्रभावित किया। रिपोर्ट ने एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा भारत में आयोजित अभ्यास से लौट रहे ईरानी नौसैनिक पोत को डुबोए जाने की घटना पर भारत की सीमित सार्वजनिक प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया है।यहां भारत के सामने बड़ी कूटनीतिक चुनौती है कि अमेरिका-रूस ईरानइजरायल और खाड़ी देशों के साथअपने संबंधों में संतुलन बनाए रखते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा कैसे की जाए।भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा, समुद्री व्यापार और पश्चिम एशिया से आने वाले निवेश को देखते हुए यह संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
साथियों बात अगर हम अमेरिका को झटका,चीन केलिए रणनीतिक अवसर! को समझने की करें तो,इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा वैश्विक संदेश अमेरिका और चीन के बीच घटती शक्ति दूरी है। अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के बीच केवल 5.3अंकों का अंतर बचा है। वर्ष 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद यह सबसे कम अंतर है।लोवी इंस्टीट्यूट के आकलन के अनुसार, अमेरिका की गिरावट का एक बड़ा कारण ईरान के साथ उसका संघर्ष, पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों का इस्तेमाल, एशिया -प्रशांत क्षेत्र पर अपेक्षाकृत कम ध्यान और सहयोगी देशों के साथ बदलते संबंध हैं।अमेरिका का कूटनीतिक प्रभाव छह अंक गिरकर 76.7 पर पहुंच गया है।यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक गिरावट है। इसके विपरीत चीन ने अपने क्षेत्रीय कूटनीतिक और सांस्कृतिक प्रभाव को मजबूत किया है।उसकी सैन्य आधुनिकीकरण प्रक्रिया और तकनीकी निवेश भी उसकी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।लोवी के लेखकों के अनुसार, अमेरिका-चीन के बीच शक्ति अंतर का घटना मुख्यतः वाशिंगटन की नीतिगत गलतियों से जुड़ा है, न कि केवल बीजिंग की असाधारण प्रगति से।इसके बावजूद रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि एशिया का शक्ति संतुलन अभी भी मुख्य रूप से अमेरिका और चीन के बीच द्विध्रुवीय बना हुआ है। भारत का तीसरा स्थान महत्वपूर्ण है,लेकिन दोनों महाशक्तियों के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है।
साथियों बात अगर हम भारतीय पीएम की एशियाई नेतृत्व रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि को समझने की करें तो रिपोर्ट में प्रशंसा के साथ आलोचनात्मक टिप्पणी भी है।इस रिपोर्ट का एक और महत्वपूर्ण पहलू पीएमकी क्षेत्रीय नेतृत्व रैंकिंग है।लोवी इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों के आकलन में भारतीय पीएम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माने गए हैंयहां एक तथ्यात्मक अंतर समझना जरूरी है। यह पूरी दुनिया के नेताओं की सार्वभौमिक रैंकिंग नहीं है और न ही को दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली नेता घोषित किया गया है। यह एशिया में क्षेत्रीय नेतृत्व की प्रभावशीलता का विशेषज्ञ आकलन है।लोवी की रिपोर्ट के अनुसार मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और भारत की स्थिति को इससे लाभ मिला है। हालांकि खाड़ी संघर्ष के दौरान भारत की अपेक्षाकृत कम सक्रिय कूटनीतिक भूमिका के कारण उनके वैश्विक नेतृत्व और रणनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर विशेषज्ञों की धारणा में सटीकता से कुछ नरमी भी दर्ज की गई है।
साथियों बात अगर हम भारतीय अर्थव्यवस्था और 2030 के लक्ष्य के लिए क्या मायने हैं? इसको समझने की करें तो अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है कि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की तीसरी रैंकिंग से आम भारतीय अर्थव्यवस्था को क्या लाभ हो सकता है?पहला, भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश छवि को मजबूती मिल सकती है। जब किसी देश की कूटनीतिक विश्वसनीयता,रक्षा साझेदारी और सांस्कृतिक पहुंच बढ़ती है, तो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए उसके साथ दीर्घकालीन आर्थिक संबंध विकसित करने का वातावरण बेहतर होता है।दूसरा, रक्षा विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में भारत को अवसर मिल सकते हैं।ब्रह्मोस जैसे स्वदेशी रक्षा उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बिक्री भारत को केवल रक्षा उपकरणों का बड़ा खरीदार नहीं, बल्कि एक उभरते हुए निर्यातक के रूप में स्थापित करने में मदद कर सकती है।तीसरा, भारत की सांस्कृतिक शक्ति भी आर्थिक अवसरों में परिवर्तित हो सकती है।योग,आयुर्वेद,भारतीय सिनेमा पर्यटन, खानपान, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं और भारतीय प्रवासी समुदाय का प्रभाव भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत कर सकता है।चौथा, चीन के साथ आर्थिक प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए अवसर हैं। वैश्विक कंपनियां अपनी आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता लाने के लिए चीन के अतिरिक्त अन्य विनिर्माण केंद्रों की तलाश कर रही हैं। भारत को इस अवसर का लाभ लेने के लिए बुनियादी ढांचे,कौशल विकास, अनुसंधान, उत्पादन क्षमता और नीतिगत स्थिरता को मजबूत करना होगा।यहां एक महत्वपूर्ण आर्थिक अंतर भी समझना होगा।एशिया पावर इंडेक्स में तीसरा स्थान प्राप्त करना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के समान नहीं है। ये दोनों अलग-अलग मापदंड हैं।भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना उसके वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक तुलना पर निर्भर करेगा। इसके लिए विकास दर के साथ प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, उत्पादकता और निर्यात क्षमता में भी निरंतर सुधार आवश्यक है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि भारत के सामने अवसर भी, चुनौतियां भी!कुल मिलाकर लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। 40.5 अंकों के साथ तीसरा स्थान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्षेत्रीय नेतृत्व में दूसरा स्थान, रक्षा नेटवर्क में सुधार और सांस्कृतिक प्रभाव में बढ़ोतरी भारत की बढ़ती क्षेत्रीय भूमिका को प्रमाणित करते हैं। लेकिन आर्थिक क्षमता में गिरावट, रुपये की कमजोरी, विदेशी निवेश में कमी और खाड़ी संघर्ष के दौरान कूटनीतिक सक्रियता को लेकर उठे सवाल यह भी बताते हैं कि भारत के सामने अभी लंबा रास्ता है।भारत की प्राचीन सभ्यता, आध्यात्मिक विरासत,लोकतांत्रिक संस्थाएं, विशाल युवा आबादी, तकनीकी प्रतिभा और बढ़ती आर्थिक क्षमता उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। आवश्यकता है कि इन संसाधनों को वास्तविक आर्थिक समृद्धि, आधुनिक रक्षा तकनीक, वैश्विक व्यापार और मजबूत कूटनीति में परिवर्तित किया जाए।अंतिम सवाल यही है कि क्या भारत आने वाले वर्षों में केवल एशिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली शक्ति बनकर रहेगा, या अपनी आर्थिक सामरिक और कूटनीतिक क्षमता को इतना विकसित करेगा कि अमेरिका और चीन के बीच उभरती वैश्विक प्रतिस्पर्धा में एक निर्णायक तीसरे शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित हो सके?यही एशिया पावर इंडेक्स 2026 का भारत के लिए सबसे बड़ा संदेश और भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती है।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318