• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, October 19, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में साइबर जागृति अभियान एवं रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित।

by Page 3 News International Desk
October 10, 2026
in Hindi News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

छत्तीसगढ़
चीफ़ ब्यूरो-अनादि पाण्डेय

👉साइबर सुरक्षा में जनभागीदारी और यातायात सुधार में तकनीकी नवाचार को मिला प्रोत्साहन

👉 प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान से 1.70 करोड़ से अधिक नागरिकों तक सीधी पहुंच, 5 लाख से अधिक कार्यक्रम संपन्न।

👉साइबर सुरक्षा में उत्कृष्ट व नवाचारी पहलों के लिए प्रदेश के 8 जिलों को किया गया सम्मानित।

👉राजधानी की यातायात समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए आयोजित ‘ट्रैफिक हैकाथॉन’ में कार्तिकेय पंत बने ओवरऑल विजेता

👉 एनआईटी रायपुर, आई.ई.आई. छत्तीसगढ़ एवं तकनीकी विशेषज्ञों के सहयोग से नवाचारों का सफल मूल्यांकन।

08575c9c 36bb 4850 902e 7a278500d82b

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने राज्य स्तर पर साइबर जागृति अभियान चलाया गया । पूरी 49 दिन सतत चले इस साइबर जागृति अभियान यह विशेष चरण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व तथा पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के निर्देशन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया गया। प्रदेश की 34 पुलिस इकाइयों के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, महिलाओं की साइबर सुरक्षा एवं डेटा गोपनीयता के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाई गई।

इसके साथ ही राजधानी रायपुर की यातायात समस्याओं के तकनीकी समाधान तलाशने एवं उनमे नवाचार का समावेश करने के उद्देश्य से दिनांक 17 अगस्त से 27 सितम्बर रायपुर कमिश्नरेट में ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 का आयोजन किया गया था ।

RelatedPosts

महागौरी पूजन पर माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तों ने किया नृत्य

चिल्ला घाट-2 पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने लिया यमुना को निर्मल बनाने का संकल्प

भारत मे जनसांख्यिकी परिवर्तन एवं निरंतर घटती हिन्दू जनसंख्या

उक्त दोनों अभियानों में नवोन्मेषी विचारो को सम्मानित करने हेतु आज 09 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में एक वृहद अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि, माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा अध्यक्ष , रायपुर नगर पश्चिम के माननीय विधायक श्री राजेश मूणत एवं रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे , श्री प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे।साथ ही पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम (IPS)व अति पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री अमित कुमार (IPS) एवं पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा अति पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री अमित कुमार(IPS) ने रखी एवं उनके द्वारा दोनों अभियान की जानकारी और उपलब्धियां बतायी गई।पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम(IPS) ने भी दोनों अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इनकी जरूरतों के बारे में समझाया और इस अभियान के वृहद सफलता की सराहना की गई ।

माननीय विधायक श्री राजेश मूणत में दोनों कार्यक्रम को आज के समय की आवश्यकता बताया और इस पहल की सराहना की।

माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों की जानकारी को अत्यावश्यक बताया साथ ही साइबर जागृति अभियान को प्रदेश के हर नागरिक तक अलग अलग माध्यम से पहुंचाने के प्रयास को सराहा।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की नवीन पहल ट्रैफिक हैकाथॉन में प्रतिभागियों आए सुझवो को जमीनी स्तर पर लागू करने की सलाह दी गई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने साइबर जागृति अभियान के माध्यम से पुलिस द्वारा प्रदेश की जानता तक पहुँचने उन्हें जागरूक करने के अभियान को एक आत्मीय लगाव बताया और ऐसे वृहद जागरूकता अभियान की सराहना की साथ ही ट्रैफिक हैकाथॉन के माध्यम से आम जानता से सुझाव लेना एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण नवाचार बताया।उन्होंने कहा कि इस माध्यम से पुलिस ने युवाओं को स्वयं से जोड़कर उनके सुझावों को अपनाया उनके द्वारा दिए गए हर छोटे और बड़े सुझावो की सराहना की एवं उन्हें अमल करने निर्देशित किया।

साइबर जागृति अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

  • ⁠⁠5 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • ⁠5.5 लाख से अधिक जागरूकता सेल्फी।
  • ⁠1.70 करोड़ से अधिक नागरिकों तक सीधी पहुंच।
  • ⁠आठ जिलों की अभिनव पहल को सम्मान

साइबर जागरूकता के क्षेत्र में विशिष्ट नवाचारों के लिए आठ जिलों की पहल को सम्मानित किया गया—

  • कोंडागांव: साइबर चेतना रथ।
  • रायपुर: बिजली बिल के माध्यम से साइबर ठगी संबंधी चेतावनी संदेशएवं साइबर संकल्प
  • बिलासपुर: आकाशवाणी पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम।
  • जांजगीर-चांपा: ‘एक राखी साइबर जागृति के नाम’।
  • रायगढ़: लघु फिल्म प्रतियोगिता।
  • दुर्ग: ‘सुरक्षित दुर्ग, साइबर जागरूक दुर्ग’ अभियान।
  • गरियाबंद: मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता।
  • मुंगेली: ग्राम पंचायतों में सामूहिक साइबर सुरक्षा शपथ।
    छत्तीसगढ़ पुलिस ने नागरिकों से साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने तथा आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in का उपयोग करने की अपील की।

रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन-2026
रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजित ट्रैफिक हैकाथॉन में युवाओं एवं तकनीकी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। आयोजन में NIT रायपुर, द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर तथा शिवाशा फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मूल्यांकन एवं तकनीकी सहयोग
तकनीकी समाधानों के सूक्ष्म परीक्षण एवं मूल्यांकन में विभिन्न संस्थानों के विषय-विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें प्रमुख सहयोगी रहे—

इंजी .पुनीत चौबे,डॉ. सनी देओल जी. , इंजी.सत्येंद्र नाथ पाठक, इंजी. अरविंद रस्तोगी ,इंजी. प्रेम कृष्णा गर्ग ,डॉ. अजय त्रिपाठी ,इंजी. ए. वाई. वी. चेनलु,डॉ. लक्ष्मीकांत यदु ,आर्किटेक्ट मनीष पिल्लिवार ,इंजी. बसंत साहू ,डॉ. देवाशीष सान्याल ,डॉ. पवन मिश्रा ,इंजी. डी. के. प्रधान,इंजी. सलिल राय श्रीवास्तव , श्री गुरजीत सिंह , श्रीमती स्नेहिल साहू

विजेता एवं प्रतिभागी

कार्तिकेय पंत ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विजेता सूची में थीम अनुसार निम्न नाम शामिल हैं
🔸ट्रैफिक इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
• कृष्णा अग्रवाल, तन्मय गुप्ता, मौसम परिहार 
•वी. सुहासिनी 
🔸पार्किंग मैनेजमेंट

  • परम शौर्य पाटले, हितेश कैवर्त 
  • ⁠सारांश शिर्के, पी. रामा राव 
  • ⁠पार्थ गुप्ता, नित्या तिवारी, सौम्या शुक्ला 
    🔸नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट
    फरज़ान खान एवं अशर अमीन 
    अनिकेत पाठक 
    🔸पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन
  • आर्यन सिंह,शताक्षी त्रिपाठी, दीपिका 
    • हर्षवर्धन सिंह बिष्ट 
    🔸सेफ्टी एंड डिकंजेशन सॉल्यूशंस
    •करन कुमार भारती, प्रज्ज्वल बनकर 
    •प्रवीण कुमार चौरे 
    🔸इन्फ्यूजन ऑफ AI/IoT इन ट्रैफिक मैनेजमेंट
    • अक्षिता, प्रतीक राज, आयुष कुमार, प्रिंस 
    • अभिषेक मिश्रा

समारोह के अंत में पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला(IPS)ने सभी आमंत्रित अतिथियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया ,सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही विजेताओं को शुभकामनाएं दी।
समारोह में दोनों पहलें जनसुरक्षा, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से बेहतर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ — सुरक्षित डिजिटल जीवन।
सुरक्षित सड़कें, सुगम यातायात — बेहतर रायपुर।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

महागौरी पूजन पर माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तों ने किया नृत्य

महागौरी पूजन पर माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तों ने किया नृत्य

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
2

नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित सनातन धर्म मंदिर, संत नगर में महागौरी पूजन के अवसर पर दिल्ली भाजपा के...

चिल्ला घाट-2 पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने लिया यमुना को निर्मल बनाने का संकल्प

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
3

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली ‘मेरी यमुना, स्वच्छ यमुना’ के संदेश के साथ जनभागीदारी से...

भारत मे जनसांख्यिकी परिवर्तन एवं निरंतर घटती हिन्दू जनसंख्या

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
1

जैसा कि हमें विदित है भारत राज्यों का एक संघ है या समूह है, जिसे आमतौर पर भारत कहा जाता...

सेवा संकल्प अभियान का समापन: हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला यमुना की सफाई का मोर्चा

सेवा संकल्प अभियान का समापन: हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाला यमुना की सफाई का मोर्चा

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
7

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली हर्ष मल्होत्रा की अपील—यमुना तट की स्वच्छता को अभियान नहीं,...

कविता – धैर्य,सहनशक्ति और संतोष-सफ़लता के तीन दिव्य मंत्र

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
2

हृदय में धैर्य का दीपक,वह अँधेरों से नहीं घबराता हैवक्त की चाल समझता है,वह हर तूफ़ान से टकराता है।नहीं माँगता...

कविता – रब को वकील बना ले,ज़िंदगी का हर मुक़दमा जीत जाएगा!

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
2

ईश्वर-अल्लाह पर यक़ीन रख,हर मुश्किल आसान होगी,तेरी ख़ामोश दुआ भी एक दिन,तेरी पहचान होगी।जब दुनियाँ के दरबारों में,हर उम्मीद बिखर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Sep    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.