महेंद्र त्रिपाठी
जनपद अयोध्या के डीआईजी ऑफिस में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को निफा संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा 28 जून 2026 दिन रविवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पधारी मुख्य अतिथि उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान और माननीय राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम श्री वैश्य नटवर गोयल एवं विशिष्ट अतिथि कुलपति बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ प्रो0 राजकुमार, नेशनल प्रेसिडेंट निफा डॉ0 अश्विनी शेट्टी व प्रदेश अध्यक्ष निफा दिलीप कुमार दुबे के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र,मेडल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रणजीत यादव को यह सम्मान रक्तदान के प्रति जागरूकता और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे अनुकरणीय कार्य के लिए प्रदान किया गया। 17 बार रक्तदान कर चुके रणजीत यादव द्वारा अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब,असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को पुलिस की व्यस्ततम ड्यूटी से समय निकाल कर शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से इन्हें खाकी वाले गुरुजी नाम से बुलाते हैं। रणजीत ने इस सम्मान का श्रेय माता पिता,परिवार, गुरुजन, मित्रों और अपना स्कूल टीम को दिया है।
