महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
नगर निगम ने बकाया गृह एवं जलकर की वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की।
अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में 11 बकायेदारों के भवनों और प्रतिष्ठानों पर कुर्की संबंधी कार्रवाई हुई।
इन 11 बकायेदारों पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये का कर बकाया था।
कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार 939 रुपये की धनराशि जमा कराई गई।
कार्रवाई की जद में होटल समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान और भवन शामिल रहे।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि बकाया वसूली के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई गई।
एक मामले में संबंधित पार्षद ने तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा कराने का आश्वासन दिया।
एक बकायेदार की दुकान बंद मिली, जिसे नगर निगम टीम ने कार्रवाई के दौरान चिन्हित किया।
कार्रवाई के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने समय से कर जमा करने की अपील की। बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार वसूली की कार्रवाई जारी रहेगी।