महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या लीला हारी फाउंडेशन द्वारा जिस प्रकार से लगातार गरीब असहाय, मजबूर लोगों की लगातार, मदद की जा रही है गरीबों को भोजन असहाय को भोजन, गरीब महिलाएं बुजुर्ग महिलाओं को वस्त्र साड़ी, छोटे बच्चों को वस्त्र पर में पहनने के लिए चप्पल, फाउंडेशन द्वारा लगातार सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाता है फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती लीला श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे फाउंडेशन की तरफ से वृक्षारोपण भी किया जाता है और सबको जागरुक करते हुए उनको एक वृक्ष अपने मां-बाप अपने बुजुर्गों के नाम लगाने के लिए अपील किया जाता है हमारे फाउंडेशन की तरफ से लगातार गरीब असहाय लोगों को घर की थाली घर का बना हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है इसके साथ-साथ बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी और छोटे बच्चों को वस्त्र प्रदान करने का कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है
फाउंडेशन की सदस्य श्रीमती रेखा श्रीवास्तव श्रीमती सुप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि यह हमारे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि हम लीला हारी फाउंडेशन के तत्वाधान में गरीब असहाय मजबूर लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनका इलाज की जरूरत है उनको चिकित्सा इलाज प्रदान कर रहे हैं, गरीबों को भोजन बुजुर्गों को भोजन वस्त्र व बच्चों को गिफ्ट उपहार देकर उनके त्योहारों में लगातार उनके साथ मिलकर त्यौहार भी मानते हैं
इसी परपेक्ष में आज अयोध्या महोत्सव द्वारा, फाउंडेशन की निहारिका श्रीवास्तव को उनके फाउंडेशन द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए, अयोध्या महोत्सव न्यास नवरात्रि विशेष आयोजन के दौरान, ( अयोध्या नारी शक्ति) विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, यह सम्मान महंत कमल नयन दास उत्तराधिकारी महंत श्री नित्य गोपाल दास अध्यक्ष राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया, सामान मिलने के बाद निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है लेकिन हमारे लिए इस सम्मान से बढ़कर भी गरीब असहाय मजदूर व उन लोगों की सेवा करना उन लोगों को, उनकी जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराना यह बहुत बड़ा सम्मान होता है आज के इस अयोध्या महोत्सव न्यास नवरात्रि महापर्व आयोजन के दौरान, मुझे सम्मानित किया गया मैं अयोध्या महोत्सव न्यास के हर पदाधिकारी हर सदस्य हर गुर्जन और संत महंतों का आशीर्वाद लेते हुए सभी का आभार व्यक्त करती हूं

