चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली। संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी को दिल्ली विधानसभा की प्रशासनिक मामलों से सम्बद्ध स्थायी समिति का वर्ष 2026-27 के लिए सभापति नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस अवसर पर चंदन कुमार चौधरी ने दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व, सम्मान और बड़े दायित्व का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित, पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
चौधरी ने इस सम्मान का श्रेय संगम विहार की जनता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के विश्वास एवं सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन ने जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया है।
