चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
जनहित के मुद्दों और सामाजिक विषयों पर साथियों के साथ की सार्थक चर्चा
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. अजय दत्त ने विजयादशमी के पावन अवसर पर खानपुर वार्ड में आयोजित भंडारे में शिरकत की। इस अवसर पर कर्मठ साथी देवी लाल जी ने उन्हें आमंत्रित किया।
भंडारे के पश्चात विधायक डॉ. अजय दत्त ने देवी लाल जी के आवास पर उनसे मुलाकात की और साथियों के साथ चाय पर आत्मीय बातचीत की। इस दौरान सामाजिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. अजय दत्त दिल्ली विधानसभा में अंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे दक्षिण दिल्ली के इस क्षेत्र से कई बार विधायक चुने जा चुके हैं और सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।


