महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के मकान पर ADA की कार्रवाई का मामला पत्नी ने मांगा एक माह का समय,
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा आज अपनी बेटी और पिता के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) कार्यालय पहुंचीं। सहादतगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से संबंधित अधूरे अभिलेखों के संबंध में प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र सौंपा।
गौरतलब है कि ADA ने निर्माणाधीन मकान पर पहले 3 जुलाई को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद दूसरी नोटिस जारी की गई थी जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई थी जो अंतिम नोटिस के नाम से चस्पा किया गया था, सुप्रिया मिश्रा ने सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय मांगा। हालांकि, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने उन्हें सिर्फ 7 दिन का समय दिया है और निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि के भीतर मकान से संबंधित सभी वैध अभिलेख एवं पत्रावलियां प्रस्तुत की जाएं। सवालों से भागती नज़र आई सुप्रिया मिश्रा। मुँह छिपा कर ADA कार्यालय से निकली सुप्रिया मिश्रा
