महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता, लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा।
पुलिस ने 4 पुरुष और 1 महिला समेत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों को रायबरेली रोड पर उसरू नहर के पास एमबी पब्लिक स्कूल के सामने से पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से लूट और टप्पेबाजी के कुल 2 लाख 5 हजार रुपये बरामद हुए।
इसके अलावा 2 अवैध 12 बोर तमंचे और 4 जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए।
गिरोह का तरीका बेहद शातिर था—आरोपी खुदाई में मिले सोने-चांदी के जेवरात बताकर लोगों को झांसे में लेते थे।
अयोध्या में आरोपी सूरज राय ने पीड़ित को सोने की माला के दाने और चांदी का सिक्का दिखाकर 5-6 लाख रुपये की जरूरत बताई थी।
पीड़ित जब 2 लाख रुपये लेकर पहुंचा, तो आरोपियों ने असलहे के बल पर रुपये छीनकर फरार हो गए।
जांच में गिरोह का अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना से भी कनेक्शन सामने आया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी बहराइच, इटावा, उन्नाव और अन्य जिलों से जुड़े हैं।
गिरोह के खिलाफ अयोध्या और अलीगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं, आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।