किसी के दर्द पर मरहम लगाना,कभी बेकार नहीं जाता,
भलाई का बोया हुआ बीज,कभी बेअसर नहीं जाता।
वक्त भले ही हर एहसान का हिसाब न रख पाए,
मगर इंसानियत का कर्ज़,ज़मीर कभी नहीं भुलाता।
जिसने मुश्किल घड़ी में थामा हो किसी का हाथ,
उसके एहसान की खुशबू रहती है उम्रभर साथ।
नेकी कभी बदले की उम्मीद लेकर नहीं की जाती,
मगर उसकी रोशनी से ही सँवरती है जीवन की हर रात।
भलाई का कर्ज़ दौलत से कभी चुकाया नहीं जाता,
इसे केवल प्रेम और सम्मान से निभाया जाता।
जिसने गिरते हुए इंसान को उठने का हौसला दिया,
उसका उपकार जीवनभर दिल से भुलाया नहीं जाता।
किसी की आँखों में मुस्कान बनकर उतर जाइए,
किसी की सूनी राहों में उम्मीद का दीप जलाइए।
आपकी छोटी-सी मदद किसी का संसार बदल दे,
इसलिए जहाँ संभव हो,भलाई का रिश्ता निभाइए।
न दौलत साथ जाएगी,न शोहरत का नाम रहेगा,
बस आपके नेक कर्मों का दुनियाँ में पैगाम रहेगा।
किशन भलाई का कर्ज़ चुकाने का सुंदर तरीका यही है,
आपको जिसने सँवारा,आप किसी और के काम आइए।

