महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
ककरही बाजार क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग की जद में आने वाले मकान गिराए गए।
कार्रवाई के दौरान एक प्राचीन भगवान शिव मंदिर भी ध्वस्त किया गया।
प्रशासन के अनुसार प्रभावित लोगों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका था।
मकान मालिकों को कई बार नोटिस देकर निर्माण खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर बुलडोजर एक्शन किया गया।
मौके पर एडीएम राजस्व अमित भट्ट, एसडीएम सदर अरविंद कुमार और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
एक मकान मालिक ने आरोप लगाया कि पहले परिक्रमा मार्ग का रूट दूसरी दिशा से प्रस्तावित था।
प्रशासन का कहना है कि स्थानीय लोगों की मांग पर मूल 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अनुसार चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।