21 अक्टूबर को आयोजित भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में किए गए हैं आमंत्रित
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी को उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश में स्थित बागेश्वर धाम में 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित हो रहे भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। देश और समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले देश भर के युवाओं को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
रणजीत यादव ने बताया कि
“आयोजन समिति की मनप्रीत कौर और डॉ गौरव शर्मा द्वारा भेजा गया आमंत्रण प्राप्त हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज होंगे।


