महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित निःशुल्क अपना स्कूल में कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज अयोध्या की तरफ से शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर लिण्डा थामस के निर्देशन में उपनिरीक्षक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी द्वारा संचालित निःशुल्क अपना स्कूल में पहुंची शिक्षिका और छात्राओं ने उपस्थित 80 बच्चों में कॉपी,पेन,रबर,कटर,पेंसिल, कलर,बिस्किट, नमकीन वितरित कर बच्चों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज की शिक्षिका आरती साहनी,पूनम तिवारी,रीमा रहेजा,मीनाक्षी त्रिपाठी और कक्षा बारहवीं की छात्रा सारा अली तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा शगुन मिश्रा,आयुषी यादव,रोहिणी मिश्रा एवं टीम अपना स्कूल से विनय सिंह कुशवाहा और इंद्रकुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।

