महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दर्शन-पूजन के बाद केजरीवाल ने मंदिर परिसर में संतों का आशीर्वाद लिया। उनके अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वह रामनगरी में अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं।
