महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने राम मंदिर दान चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “जब जांच करने वाले खुद ही बेईमान हैं तो वे क्या जांच करेंगे?”
महंत कमल नयन दास ने कहा कि इस मामले की वास्तविक जांच भगवान ही करेंगे।
उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, पहले उन्हें अपने आचरण पर नजर डालनी चाहिए।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि “जो कभी साइकिल पर चलते थे, वे आज बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग आज आलीशान भवनों में रह रहे हैं, लेकिन वह किसी का नाम नहीं लेना चाहते।
महंत कमल नयन दास ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति विशेष से कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है।
उनका कहना था कि “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।”
अंत में उन्होंने कहा कि कोई भी “दूध का धुला नहीं है” और गलत काम करने वालों को भगवान स्वयं दंड देंगे।