सारिमुल लस्कर, शिलछर :- कालाईन-नातानपुर अब ड्रग्स माफिया का स्वर्गवास बन गया, सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर चला अभियान के दौरान काछार पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है। बुधवार को असम-मेघालय सीमा के निकट दिगरखाल के पुराने एमवीआई गेट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर एक लॉरी से बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, AS-01C-2533 नंबर वाली 12-चक्के वाली लॉरी के गुप्त चैंबर में 14 साबुन के डिब्बों के अंदर चतुराई से छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कालाईन क्षेत्र के रहने वाले आजाद उद्दीन (47) को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर दिगरखाल में अस्थायी नाका चेकिंग लगाई गई थी। संदिग्ध लॉरी को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें गुप्त स्थान से हेरोइन मिली। पुलिस का मानना है कि काछार जिले के किसी अज्ञात स्थान से मादक पदार्थ लोड करके इसे अन्य राज्यों में तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी।
विशेष उल्लेखनीय है कि कलाईन-नातानपुर क्षेत्र अब ड्रग्स माफिया का स्वर्ग बन चुका है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां लगातार ड्रग माफियाओं की आवाजाही चलती रहती है। सीमा के निकट होने के कारण लंबे समय से यह क्षेत्र नशीले पदार्थों की तस्करी का प्रमुख रूट बन गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और बढ़ गई है।
काछार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि केवल तस्करी रोकना ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर तोड़ने के लिए जांच चल रही है। गिरफ्तार आजाद उद्दीन से मिली जानकारी के आधार पर बड़े सेंध की तलाश जारी है।
स्थानीय अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि कालाईन नातानपुर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स की बाढ़ युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है, खासकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
काछार पुलिस ने आश्वासन दिया है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले के लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
