महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। साध्वी ममता शास्त्री जी ने अपने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में लगभग 5100 महिलाओं को साड़ी एवं फल वितरित किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ करीब 100 पौधों का रोपण भी किया गया कार्यक्रम के दौरान साध्वी ममता शास्त्री जी ने कहा कि भगवान ने जिस व्यक्ति को जिस योग्य बनाया है, उसे अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज की सेवा करनी चाहिए। जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा दिवस के रूप में मनाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, “हम प्रकृति का ध्यान रखेंगे, तो प्रकृति हमारा ध्यान रखेगी।” पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की साध्वी ममता शास्त्री जी लगातार जनसेवा से जुड़े कार्यों को लेकर सक्रिय हैं। इसी क्रम में अयोध्या के हनुमान गुफा स्थित क्षेत्र में उनके द्वारा एक भव्य वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है और इसका शुभारंभ इसी वर्ष होने की संभावना जताई जा रही है। इस वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं के साथ ओल्ड एज होम की व्यवस्था विकसित करने की योजना है, जिससे उन्हें आश्रय और देखभाल मिल सके जन्मदिवस के अवसर पर वस्त्र वितरण, फल वितरण और पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से साध्वी ममता शास्त्री जी ने सेवा, संवेदना और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उनके इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही साध्वी ममता शास्त्री जी का कहना है कि जीवन में सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करना और प्रकृति की रक्षा करना ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है।
