महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।
इकबाल अंसारी ने राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर भरोसा जताया।
कहा कि एसआईटी को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करनी चाहिए।
उनके अनुसार राम मंदिर का चढ़ावा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों ने राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग दिया है।
श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया धन भगवान राम के नाम पर आया है, इसलिए इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
इकबाल अंसारी ने सवाल उठाया कि कथित रूप से धन कहां छिपाया गया और किस तरह गड़बड़ी हुई, इसकी जांच जरूरी है।
उन्होंने कहा, “भगवान का पैसा कहीं नहीं जाएगा, भगवान स्वयं अपने पैसे को ढूंढ लेंगे।”
इकबाल अंसारी ने कहा कि पूरे देश की तरह उनकी भी मांग है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।