छत्तीसगढ़ | चीफ ब्यूरो – अनादि पाण्डेय
रायपुर। वार्ड क्रमांक 42, महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड के पार्षद अंबर अग्रवाल ने मितानिन भवन में वार्ड की सभी सम्माननीय मितानिन दीदियों के साथ मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर मितानिन दीदियों को जूट बैग वितरित किए गए। साथ ही पॉलीथिन के उपयोग को कम से कम करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता चंदन नायक एवं गोपी किशन पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद अंबर अग्रवाल ने मितानिन दीदियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, निष्ठा और संवेदनशीलता वास्तव में प्रशंसनीय है। वार्ड के आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित सेवाओं के लिए मितानिन दीदियां सदैव तत्पर रहती हैं। समाज के प्रति उनका समर्पण और योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने सभी मितानिन दीदियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
पुनः सभी मितानिन दीदियों को मितानिन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अंबर अग्रवाल
जोन अध्यक्ष क्रमांक 05
रायपुर नगर निगम

