
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के आह्वान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अगवाई में जिला अस्पताल परिसर में साफ सफाई कर ‘एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर वार’ अभियान को सफल बनाया। इस सफाई अभियान में शामिल विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने में चिकित्सकों की भूमिका काफी अहम है। सफाई अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ. नानक शरन, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा के अलावा नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्त, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल, सुनीता त्रिपाठी,बिंदा तथा फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे, संजय गुप्त आदि शामिल थे।