• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, May 4, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • Page 3 Family
    • E-Paper
    • E-Magazine
    • Management Team
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

हिंदी:भारत की आत्मा से विश्व मंच तक- भाषा, संस्कृति,पहचान और वैचारिक स्वतंत्रता का वैश्विक विमर्श

by Page 3 News International Desk
January 9, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं-नतीज़ा बरगी डैम त्रासदी दुर्घटना नहीं, संभवततः आपराधिक लापरवाही का आईना -पर्यटन सुरक्षा तंत्र की विफ़लता और जवाबदेही की कसौटी- व्यापक समग्र विश्लेषण

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों की क्वालिटी में लापरवाही अब भारी पड़ेगी- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा 1 मई 2026 से नए गुणवत्ता मानक जारी- समग्र व्यापक विश्लेषण

नागरिकता (संशोधन) नियम, 2026 -1 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचित-भारत की नागरिकता व्यवस्था में डिजिटल युग का प्रवेश:व्यापक समग्र विश्लेषण

आज अनेक माता-पिता गर्व से दिखाना चाहते हैं कि उनका बच्चा कितनी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है, छोटी उम्र से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाना और हिंदी से दूरी बनाना कहीं न कहीं मानसिक उपनिवेशवाद का प्रतीक

आज क़े डिजिटल क्रांति,कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और वैश्विक संचार युग में तकनीक केवल अंग्रेजी या कुछ चुनिंदा भाषाओं तक सीमित रहेगी,हिंदी ने इस धारणा को तोड़ दिया है- एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी भाषाई,सांस्कृतिक और वैचारिक विविधता में निहित है।विश्व के किसी भी देश में इतनी भाषाएँ, बोलियाँ परंपराएँ व सांस्कृतिक अभिव्यक्तियाँ एक साथ सह- अस्तित्व में नहीं पाई जातीं। इस विविधता के महासागर में यदि कोई एक सूत्र है,जो भारत को भावनात्मक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तरपर जोड़ता है, तो वह है हिंदी भाषा। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं,बल्कि भारत की सामूहिक चेतना,स्मृति और संस्कृति की संवाहक है।मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि हिंदी: केवल भाषा नहीं, भावनात्मक सेतु हैं,हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है परंतु इसकी शक्ति केवल संख्या में नहीं,बल्कि संवेदना,आत्मीयता और भावाभिव्यक्ति में निहित है। हिंदी वह भाषा है, जिसमें प्रेम भी सरल है, पीड़ा भी सहज है और प्रतिरोध भी स्वाभाविक।जहाँ कई भाषाएँ औपचारिक संवाद तक सीमित रहती हैं,वहीं हिंदी व्यक्ति के हृदय से सीधे संवाद करती है। यही कारण है कि ग्रामीण भारत से लेकर शहरी महानगरों तक, साहित्य से लेकर सिनेमा तक और राजनीति से लेकर जनआंदोलनों तक हिंदी की भूमिका केंद्रीय बनी हुई है।इसी ऐतिहासिक सांस्कृतिक और वैश्विक महत्व के कारण हिंदी के सम्मान और प्रचार- प्रसार हेतु विशेष दिवस समर्पित किए गए हैं, 14 सितंबर (राष्ट्रीय हिंदी दिवस)और 10 जनवरी (विश्व हिंदी दिवस)।भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।यह निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था,बल्कि यह उस ऐतिहासिक संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना का परिणाम था, जिसने औपनिवेशिक शासन की भाषाई विरासत से बाहर निकलकर भारतीय भाषाओं को केंद्र में लाने का प्रयास किया।वहीं 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है,जिसका उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाना, वैश्विक संवाद की भाषा के रूप में स्थापित करना और यह दर्शाना है कि हिंदी केवल भारत तक सीमित नहीं,बल्कि एक वैश्विक भाषा बन चुकी है। यह दिवस भारत की सॉफ्ट पावर, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है।
साथियों बात अगर हम डिजिटल युग में हिंदी: विरासत से भविष्य की तकनीक तक इसको समझने की करें तोआज का युग डिजिटल क्रांति,कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग और वैश्विक संचार का युग है। लंबे समय तक यह माना जाता रहा कि तकनीक केवल अंग्रेजी या कुछ चुनिंदा भाषाओं तक सीमित रहेगी, लेकिन हिंदी ने इस धारणा को तोड़ दिया है।आज हिंदी:सोशल मीडिया की सबसे सक्रिय भाषाओं में से एक है,डिजिटल समाचार, ब्लॉग, पॉडकास्ट और यूट्यूब कंटेंट की प्रमुख भाषा बन चुकी है।एआई आधारित अनुवाद वॉइस असिस्टेंट और चैटबॉट में तेजी से अपनाई जा रही है।हिंदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह पारंपरिक ज्ञान से लेकर अत्याधुनिक तकनीक तक समान रूप से सक्षम है। यही कारण है कि विश्व हिंदी दिवस का एक प्रमुख उद्देश्य डिजिटल युग में हिंदी की प्रासंगिकता और क्षमता को रेखांकित करना है।
साथियों बात अगर हम अंग्रेजी बनाम हिंदी : आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी वैचारिक गुलामी?इसको समझने की करें तो 1947 में भारत ने राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त की, लेकिन आज भी एक गंभीर प्रश्न हमारे सामने खड़ाहै, क्या हम वैचारिक रूप से स्वतंत्र हो पाए हैं?विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यह प्रश्न और भी प्रासंगिक हो जाता है कि क्या आज भी अंग्रेजी बोलना सामाजिक प्रतिष्ठा और आधुनिकता का प्रतीक बना हुआ है? आज अनेक माता- पिता गर्व से यह दिखाना चाहते हैं कि उनका बच्चा कितनी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है। छोटी उम्र से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाना और हिंदी से दूरी बनाना कहीं न कहीं मानसिक उपनिवेशवाद का प्रतीक है। हमें अन्य भाषाओं से प्रतिस्पर्धा नहीं,संतुलन की आवश्यकता हैं। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि यह विमर्श अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा के विरोध का नहीं, बल्कि हिंदी के आत्मसम्मान का है। अंग्रेजी वैश्विक संपर्क की भाषा है, परंतु हिंदी हमारी पहचान की भाषा है।यदि हम बच्चों को केवल अंग्रेजी में सोचने और सपने देखने के लिए प्रशिक्षित करेंगे, तो वे अपनी जड़ों से कटते चले जाएंगे। समय आ गया है कि: हिंदी को शिक्षा, तकनीक और प्रशासन में समान महत्व दिया जाए,बच्चों को हिंदी बोलने, लिखने और सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाए हिंदी को कमतर समझने की मानसिकता को समाप्त किया जाए।भारत में लगभग 1500 से अधिक भाषाएँ और बोलियाँ हैं, जिनमें से अनेक विलुप्ति के कगार पर हैं। यह संकट केवल भाषाई नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भी है।हिंदी का सशक्तिकरण तभी सार्थक होगा, जब वह अन्य भारतीय भाषाओं के साथ सह- अस्तित्व और सम्मान के सिद्धांत पर आगे बढ़े।हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में सशक्त बनाते हुए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत की भाषाई विविधता सुरक्षित रहे।
साथियों बात अगर हम हिंदी और वैश्विक पहचान: संयुक्त राष्ट्र की सातवीं भाषा की ओर इसको समझने की करें तो, भारत सरकार लंबे समय से हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की सातवीं आधिकारिक भाषा बनाने के लिए प्रयासरत है।वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएँ हैं -अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, अरबी और रूसी।हिंदी के पक्ष में तर्क अत्यंत मजबूत हैं:यह विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है।भारत वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और शांति मिशनों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।हिंदी अनेक देशों में पढ़ाई और शोध की भाषा बन चुकी है।यदि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा मिलता है, तो यह केवल भाषा की जीत नहीं, बल्कि वैश्विक बहुभाषिक लोकतंत्र की जीत होगी।
साथियों बात अगर हम वर्ष में दो बार हिंदी दिवस मनाने के इतिहास को समझनें की करें तो, हिंदी के वैश्विक विस्तार की नींव 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन में पड़ी। इस ऐतिहासिक सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसने यह स्पष्ट कर दिया कि हिंदी भारत की सीमाओं से बाहर भी जीवंत, प्रासंगिक और प्रभावशाली भाषा है।इसके बाद हिंदी का वैश्विक आंदोलन और तेज हुआ। वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को औपचारिक रूप से विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। तब से लेकर आज तक भारत के सभी दूतावासों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों विश्वविद्यालयों और प्रवासी भारतीय समुदायों में यह दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है।
साथियों बात अगर हम संवैधानिक वैचारिक डिजिटल और तकनीकी दृष्टिकोण से हिंदी भाषा की स्थिति को समझने की करें तो,संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया जाना केवल एक प्रशासनिक निर्णयनहीं था बल्कि यह औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति और राष्ट्रीय अस्मिता की पुनर्स्थापना का प्रतीक था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं को संरक्षण और संवर्धन का दायित्व सौंपा गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाषा केवल संप्रेषण का साधन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, समानता और जनभागीदारी की रीढ़ है। स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद भी यदि हिंदी को बोलना या अपनाना हीनता से जोड़ा जाए, तो यह वैचारिक गुलामी का संकेत है। सच्ची स्वतंत्रता तभी पूर्ण होगी जब शासन, शिक्षा और समाज में हिंदी को सम्मान, अवसर और आत्मविश्वास के साथ स्वीकार किया जाए।डिजिटल युग में हिंदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह केवल साहित्य या परंपरा की भाषा नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक की भी सक्षम भाषा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता,मशीन लर्निंग,वॉइस असिस्टेंट,ऑटो-ट्रांसलेशन सोशल मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता में हिंदी की उपस्थिति निरंतर बढ़ रही है। आज करोड़ों लोग इंटरनेट पर हिंदी में खोज करते हैं, कंटेंट बनाते हैं और संवाद स्थापित करते हैं, जिससे डिजिटल समावेशन संभव हो रहा है। विश्व हिंदी दिवस का मूल उद्देश्य यही है कि हिंदी को तकनीक-विरोधी नहीं, बल्कि तकनीक-सहयोगी भाषा के रूप में स्थापित किया जाए, जो पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच एक सशक्त सेतु बन सके।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि हिंदी का भविष्य हमारी जिम्मेदारी हैं हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संकल्प के अवसर हैं। हिंदी का भविष्य किसी सरकारी आदेश से नहीं, बल्कि सामूहिक चेतना और व्यवहार से तय होगा।यदि हम: हिंदी में सोचें,हिंदी में गर्व महसूस करें हिंदी को आधुनिक,तकनीकी और वैश्विक बनाएं तो हिंदी न केवल भारत की आत्मा बनी रहेगी, बल्कि विश्व संवाद की सशक्त भाषा के रूप में भी स्थापित होगी।हिंदी केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि भविष्य की संभावना है।आइए,हिंदी को सम्मान नहीं,अधिकार दें।

kishan2
संकलनकर्ता लेखक-क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं-नतीज़ा बरगी डैम त्रासदी दुर्घटना नहीं, संभवततः आपराधिक लापरवाही का आईना -पर्यटन सुरक्षा तंत्र की विफ़लता और जवाबदेही की कसौटी- व्यापक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
May 4, 2026
0
1

भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में, धार्मिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन तेजी से बढ़ी- सुरक्षा मानकों का अनुपालन केवल...

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों की क्वालिटी में लापरवाही अब भारी पड़ेगी- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा 1 मई 2026 से नए गुणवत्ता मानक जारी- समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
May 3, 2026
0
2

दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक अधिकारों का विस्तार- समानता से सुलभता तक: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 41 के...

नागरिकता (संशोधन) नियम, 2026 -1 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचित-भारत की नागरिकता व्यवस्था में डिजिटल युग का प्रवेश:व्यापक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
May 2, 2026
0
1

2009 के नियमों में डिजिटल तकनीक, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन और प्रवासी भारतीयों की बढ़ती संख्या ने नए सुधारों की मांग पैदा...

गोंदिया जिला बार एसोसिएशन चुनाव 30 अप्रैल 2026 – लोकतांत्रिक परंपरा,कड़ा मुकाबला और नई नेतृत्व टीम का उदय

by Dr. Parvinder Singh
May 1, 2026
0
230

नई टीम आने वाले समय में संगठन के विकास, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक...

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बंपर वोटिंग-“खेला होबे” बनाम “परिवर्तन होबे”-भारतीय राजनीति के भविष्य की दिशा तय होनें की संभावना-4 मई 2026 महीनों से लिखी जा रही कथा क़े नतीजों क़ा राजनीतिक निष्कर्ष होगा

by Page 3 News International Desk
May 1, 2026
0
20

पश्चिम बंगाल में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान कोई साधारण घटना नहीं;यह चुनाव केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जनता के...

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम हेट स्पीच- डिजिटल युग में हेट स्पीच दंगों व नफरतों को खुला आमंत्रण- कानून पर्याप्त या क्रियान्वयन की चुनौती?-सुप्रीम कोर्ट के 29 अप्रैल 2026 फैसले का व्यापक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
April 30, 2026
0
6

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार देता है, लेकिन अनुच्छेद 19(2) के तहत...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • E-Magazine
  • Management Team
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.