महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जानेमाने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह अयोध्या पहुंचे और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए।
अभिनेता ने देश और समाज की समृद्धि की कामना की।
कबीर दुहन सिंह ने अयोध्या के संतों से भी आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बताया कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे।
अभिनेता ने कहा कि लखनऊ आने के बाद हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना उनके लिए संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन और हृदय को असीम शांति और खुशी मिलती है।
कबीर ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे।
फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
