
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अभय सिंह भाजपा में होंगे शामिल — अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह आज आधिकारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना — अभय सिंह भाजपा ज्वाइन करने के लिए चौरे बाजार से अमेठी के गौरीगंज के लिए रवाना हुए।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत — रवाना होने के दौरान समर्थकों ने अभय सिंह का स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे लगाए।
सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम — अभय सिंह अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग — राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद अभय सिंह चर्चा में आए थे।
सपा से किए गए थे निष्कासित — क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने अभय सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
पहले से भाजपा के मंच पर आ रहे थे नजर — औपचारिक सदस्यता से पहले भी अभय सिंह कई मौकों पर भाजपा के मंच पर दिखाई दिए थे।