चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिनों के कार्यकाल को सुशासन, समर्पण और जनकल्याण का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी स्वयं को राष्ट्र की विकास यात्रा का सहभागी महसूस करता है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सत्ता-सुख का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और लोककल्याण का प्रभावी साधन बनाया है। उनका कर्मयोगी व्यक्तित्व देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्रसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रखर नेतृत्व में भारत अमृतकाल की यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और वैश्विक मंच पर देश का गौरव और अधिक बढ़ेगा। साध्वी निरंजन ज्योति ने माँ भगवती से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।