
हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा के संदेश के साथ विधायकों ने दिया राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 17 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को ‘तिरंगा गौरव यात्रा’ निकाली गई। दिल्ली विधानसभा के माननीय सभापति विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सभी माननीय विधायकों ने यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश दिया।
यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और उसकी शान में अपनी तस्वीर साझा करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर तिरंगे को देश के वीरों के त्याग, भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया गया।
अभियान के तहत देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ की भावना को जन-जन का उत्सव बनाने की अपील की गई।
भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
इस संदेश को भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी, संगम विहार विधानसभा, पूर्व निगम पार्षद वार्ड 163 संगम विहार-A एवं पूर्व जिला महामंत्री, दक्षिणी दिल्ली भाजपा ने साझा किया।
