महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया ने गांधी के सत्याग्रह की बदौलत अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता के लिए लड़ना और अड़ना सीखा। उन्होंने कहा कि गांधी लोकतांत्रिक मूल्यों के क्षितिज हैं।
नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने गांधी के मूल्य से प्रेरित होकर स्वच्छता के मिशन को अपने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम को पार्षद चंदन सिंह एवं ज्ञान केशरवानी, अपर आयुक्त डॉ.नागेंद्र नाथ ने संबोधित किया। इस मौके पर पार्षद जगत नारायण यादव, अनीता द्विवेदी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव समेत नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गांधी के भजनों की प्रस्तुति दी। महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। मलिन बस्ती रेतिया में स्वच्छता का अभियान चला कर गांधी को नमन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
राम कथा पार्क में होगा आज सम्मान समारोह
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।राम कथा पार्क में आज वशिष्ठ सम्मान समारोह का होगा आयोजन, सम्मान समारोह में शामिल होगे डिप्टी सीएम ब्रजेश...
