महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत आज अयोध्या पहुंचीं।
कंगना रनौत ने अयोध्या में पीएनजी ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया।
कंगना रनौत पीएनजी ज्वेलर्स की ब्रांड एंबेसडर हैं।
पीएनजी ज्वेलर्स का शोरूम अयोध्या के रिकाबगंज पुलिस चौकी के बगल में स्थित है।
शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।
कंगना रनौत के अयोध्या पहुंचने की खबर पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटे।
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।
फिल्म अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना रनौत राजनीति में भी सक्रिय हैं।
अयोध्या में पीएनजी ज्वेलर्स के शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।