चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली लक्ष्मी योजना में पंजीकरण कराने वाली माताओं, बहनों और बेटियों का आभार व्यक्त करते हुए संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि महज 18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण होना सामान्य आंकड़ा नहीं, बल्कि दिल्ली की लाखों महिलाओं के विश्वास, स्नेह और बेहतर भविष्य की उम्मीद का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रति दिल्ली की महिलाओं ने जो भरोसा जताया है, वह केवल समर्थन नहीं बल्कि सरकार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
विधायक चौधरी ने बताया कि अब प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त होने जा रही है। 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपने की शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा कि इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर सचिवालय में आयोजित बैठक में शामिल होकर योजना के आगामी चरणों की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” ही विकसित दिल्ली के संकल्प की आधारशिला है।
