महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे।
राम कथा पार्क में वशिष्ठ सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पंडित उमापति त्रिपाठी की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
पंडित उमापति त्रिपाठी मंदिर के संस्थापक आचार्य और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के पितामह थे।
जगद्गुरु रामानुजाचार्य संत विद्याभास्कर जी को वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे आयुष्मान फाउंडेशन को ब्रजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हाथों दोनों सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में रूपेश मिश्र की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
अब तक वशिष्ठ सम्मान से महंत नृत्य गोपाल दास समेत कई संतों और विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है।
ब्रजनंदन ब्रह्मचारी सम्मान से राम अवध अंध विद्यालय, दूरदर्शन उद्घोषक आत्मप्रकाश, संगीतज्ञ गौरीशंकर मिश्र और योगाचार्य डॉ. चैतन्य समेत कई लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।