चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने डीडीसी चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश खुराना ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उन्हें जनसेवा और संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर हरीश खुराना ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
गौरतलब है कि हरीश खुराना दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के पुत्र हैं।

